भारत
Abhay Sharma | Jul 17, 2025, 04:50 PM IST
1.Indigo statement on emergency landing

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, '16 जुलाई को दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट 6E 6271 में तकनीकी खराबी आ गई. तय प्रक्रिया का पालन करते हुए प्लेन को डायवर्ट किया गया और उसकी लैंडिंग मुंबई में करवाई गई.'
2.पैन अलर्ट (PAN Alert Meaning)

पायलट ने प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग से पहले PAN PAN PAN का संदेश भेजा था. इसका मतलब होता है कि इमरजेंसी है, लेकिन यह जानलेवा नहीं है. यह फ्रेंच शब्द Penne से आया है. चलिए जानते हैं फ्लाइट में इस्तेमाल होने वाले अन्य इमरजेंसी कोड्स के बारे में.
3.मेडे का मतलब (MAYDAY)

MAYDAY का इस्तेमाल पायलट तब करते हैं जब इमरजेंसी जानलेवा होती है. यह फ्रेंच शब्द m'aider से आया है, जिसका मतलब होता है- मुझे बचाओ. 12 जून को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश से पहले भी पायलट्स ने MAYDAY, MAYDAY, MAYDAY संदेश भेजा था. पायलट की तरफ से तीन बार MAYDAY का संदेश भेजे जाने का मतलब है कि स्थिति उनके कंट्रोल से बाहर हो चुकी है.
4.Fuel Dumping

अगर ज्यादा फ्यूल की वजह से किसी प्लेन का बैलेंस बिगड़ रहा हो या पायलट को लग रहा हो कि फ्यूल डंप करना ज़रूरी है तो वो सबसे पहले ATC को इसकी सूचना देगा. इसके बाद ATC हर तीन मिनट पर सभी फ्लाइट्स को ये मैसेज भेजेगा कि कौन सी फ्लाइट, कौन सी लोकेशन पर और कितने हाइट पर फ्यूल डंप कर रही है. इसके लिए एक तय फॉर्मेट का इस्तेमाल किया जाता है. Attention all aircraft - fuel dumping in progress over - (location) at (altitude) by (type aircraft) (flight direction). डंपिंग पूरी होने के बाद इसी तरीके से ATC सभी प्लेन्स को इसकी जानकारी देता है.
5.ट्रांसपोंडर कोड 7-5-0-0 (TRANSPONDER SEVEN FIVE ZERO ZERO)

ये कोड पायलट तब भेजते हैं जब प्लेन हाईजैक हो जाता है. ये कोड पायलट मौखिक रूप से भी भेजता है और प्लेन के ट्रांसपोंडर में ये कोड सेट भी कर देता है. अगर पायलट ये कोड भेजता है तो इसका मतलब होता है- मैं हाईजैक हो गया हूं. मुझे नई डेस्टिनेशन में लेकर जाया जा रहा है.
6.ट्रांसपोंडर कोड 7-6-0-0 (TRANSPONDER SEVEN SIX ZERO ZERO)

अगर किसी प्लेन का ATC से संपर्क टूट जाता है तो पायलट प्लेन के ट्रांसपोंडर में ये कोड सेट कर देता है. इससे जिस भी एटीसी के पास ये कोड पहुंचता है वो प्लेन से संपर्क करने की कोशिश करते हैं.