Advertisement

प्रधानमंत्री के अलावा भी क्या किसी को मिलती है SPG सुरक्षा? यहां दूर करें सारी कन्फ्यूजन

देश में SPG सुरक्षा को लेकर अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या प्रधानमंत्री के अलावा भी किसी को यह हाई-लेवल कवर मिलता है. आइए, SPG सुरक्षा की हकीकत और मौजूदा स्थिति को आसान भाषा में समझते हैं. 

राजा राम | Jan 11, 2026, 11:18 PM IST

1.केवल प्रधानमंत्री को SPG कवर

केवल प्रधानमंत्री को SPG कवर
1

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा SPG अधिनियम में किए गए संशोधनों के बाद अब विशेष सुरक्षा दल (Special Protection Group) की सुरक्षा सिर्फ मौजूदा प्रधानमंत्री और उनके परिवार तक सीमित कर दी गई है. प्रधानमंत्री के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को अब SPG कवर नहीं दिया जाता. 

Advertisement

2.पहले कैसी थी व्यवस्था

पहले कैसी थी व्यवस्था
2

पहले यह सुरक्षा पूर्व प्रधानमंत्रियों और उनके परिवारों को भी मिलती थी. आमतौर पर पद छोड़ने के बाद पांच साल तक SPG कवर दिया जाता था, जिसके बाद इसकी समीक्षा होती थी. 

3.SPG क्या है

SPG क्या है
3

SPG यानी विशेष सुरक्षा दल देश की सबसे पेशेवर और आधुनिक सुरक्षा एजेंसियों में गिनी जाती है. बताते चलें, इसे अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था के बराबर माना जाता है. 

4.गठन और उद्देश्य

गठन और उद्देश्य
4

इस बल का गठन 2 जून 1988 को संसद के एक अधिनियम के जरिए किया गया था. इसका मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री और भारत आए अति विशिष्ट विदेशी मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. 

5.जवानों का चयन और ट्रेनिंग

जवानों का चयन और ट्रेनिंग
5

SPG कमांडो पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्सेज जैसे BSF, CRPF, CISF और ITBP से चुने जाते हैं. इन्हें अत्याधुनिक ट्रेनिंग दी जाती है, जो अमेरिका के सीक्रेट सर्विस के स्तर की मानी जाती है.

6.काफिला और कार्यप्रणाली

काफिला और कार्यप्रणाली
6

प्रधानमंत्री के काफिले में हाई-एंड बुलेटप्रूफ गाड़ियां, जैमर वाहन और एंबुलेंस शामिल होती हैं. किसी हमले की स्थिति में कमांडो तुरंत घेरा बनाकर प्रधानमंत्री को सुरक्षित बाहर निकालते हैं. 

7.SPG पूरी तरह से सिर्फ प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था बन चुकी है

SPG पूरी तरह से सिर्फ प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था बन चुकी है
7

SPG संशोधन 2019 के बाद अन्य VIPs को CRPF या NSG के तहत Z+ या अन्य श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है. यानी SPG अब पूरी तरह से सिर्फ प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था बन चुकी है. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement