भारत
मोहम्मद साबिर | May 11, 2026, 09:40 PM IST
1.अब दो घंटे में पूरा होगा दिल्ली से लखनऊ का सफर

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "अब फ्लाइटों को तवज्जों नहीं मिला करेगी. इस क्षेत्र में एयरलाइन कंपनियों का लगभग खत्म ही हो जाएंगी. नए रूटों पर करीब 99 प्रतिशत यातायात रेलवे से होगा." उन्होंने ये भी बताया कि अब दिल्ली से लखनऊ का सफर सिर्फ 2 घंटे में पूरा हो जाएगा.
2.दिल्ली-लखनऊ रूट के लिए होगा नया प्रोजेक्ट

इस समय दिल्ली से लखनऊ की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस हैं, जिससे करीब 6 या 6.30 घंटे लगता है. लेकिन अब नए प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली से लखनऊ सिर्फ 2 घंटे में पहुंचा जा सकेगा, जिसके लिए बुलेट ट्रेनें होंगी.
3.इन रूटों पर भी कम होगा सफर का समय

दिल्ली से लखनऊ ही नहीं अब कई रूटों पर एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचने में कम समय लगेगा. अब दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3.50 मिनट में पहुंचा जा सकेगा. हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की वजह से अब वाराणसी-पटना और वाराणसी-लखनऊ क्षेत्र एक एकल आर्थिक क्षेत्र बन जाएंगे.
4.एयरलाइनों की जगह रेलने चुनेंगे लोग

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में सफर का समय कम हो जाएगा. अब लोग एयरलाइनों की जगह ट्रेनों को प्राथमिकता दी जाएगी. नए कॉरिडोर पर सरकार काम कर रही है और अब मुंबई से पुणे सिर्फ 28 मिनट में जा सकेंगे. वहीं पुणे से हैदराबाद एक घंटा 55 मिनट और हैदराबाद से बेंगलुरु करीब 2 घंटे में पहुंच सकेंगे.