भारत
सुमित तिवारी | Nov 11, 2025, 11:28 AM IST
1.फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े तार

एजेंसियों के अनुसार ये एक आत्मघाती हमला है. अब तक की जांच में कई खुलासे हुए है. बताया जा रहा है कि दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के तार फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं.
2.आस-पास के इलाकों में रेड अलर्ट

इस ब्लास्ट के बाद से दिल्ली समेत आस-पास के सभी शहरों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. जबकि यूपी सहित अन्य राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है.
3.लाल किला और मेट्रो स्टेशन बंद

वहीं दिल्ली के लाल किले को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. इतना ही नहीं लाल किला मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है. माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों तक यहां पर आम लोगों की एंट्री को बंद रखा जाएगा.
4.चांदनी चौक बाजार बंद

लाल किले में धमाके के बाद से ही दिल्ली के सबसे बड़े मार्केट चांदनी चौक को भी बंद कर दिया गया था. चांदनी चौक मार्केट एसोसिएशन की तरफ से बताया गया है कि बाजार मंगलवार 11 नवंबर को पूरी तरह से बंद रहेगा.
5.हर जगह हो रही चेकिंग

धमाके के बाद से रेलवे स्टेशन से लेकर बस अड्डे और बाकी जगहों पर पुलिस की भारी तैनाती है. संदिग्ध लोगों की तलाशी ली जा रही है और जरूरत पड़ने पर हिरासत में भी लिया जा सकता है.