भारत
Kusum Lata | Nov 11, 2025, 11:52 AM IST
1.High Alert Announced

ब्लास्ट के तुरंत बाद दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया. वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राज्य की पुलिस को अलर्ट रहने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए थे. यूपी के डीजीपी ने राज्य की पुलिस को संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं. PTI Photo
2.Security Beefed up in Mumbai and UP

मुंबई में ब्लास्ट के बाद महाराष्ट्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था. ब्लास्ट के बाद मुंबई के प्रमुख इलाकों और रेलवे स्टेशंस पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सभी जिलों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है. मुंबई के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशंस पर भी सिक्योरिटी और निगरानी बढ़ा दी गई है. मुंबई के संवेदनशील इलाकों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाए गए और शहर के एंट्री पॉइंट्स पर पुलिस की तैनाती की गई है. वहीं, उत्तर प्रदेश में भी पुलिस अलर्ट पर है और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. PTI Photo
3.Vaishno Devi Temple Security

दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, कटरा और जम्मू शहर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम कर दिए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जम्मू इलाके में सुरक्षा बढ़ृा दी गई है, रेलवे ट्रैक्स और जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कड़ी नज़र रखी जा रही है. PTI Photo
4.Amit Shah to chair security review meeting

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 11 नवंबर को हाई लेवल सिक्योरिटी रिव्यू मीटिंग ले रहे हैं. इस मीटिंग में गृह सचिव गोविंद मोहन, IB के डायरेक्टर तपन डेका, दिल्ली पुलिस के कमिशनर सतीश गोलछा और NIA के DG वसंत दाते शामिल हैं. अमित शाह ने ब्लास्ट के बाद देश के नाम एक संदेश जारी किया था, उस मैसेज में उन्होंने कहा था कि इस ब्लास्ट को लेकर सभी संभावनाओं को टटोला जा रहा है और हर ऐंगल से जांच के बाद, जो सच सामने आएगा वो जनता को बताया जाएगा. PTI Photo
5.Delhi Red Fort Blast Details

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास 10 नवंबर की शाम 6 बजकर 52 मिनट पर ब्लास्ट हुआ. ब्लास्ट एक i20 हंडे कार से हुआ. यह कार धीमी गति से रेड लाइट की तरफ बढ़ रही थी. ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि कार की आसपास की गाड़ियां और वहां चल रहे लोग इसकी चपेट में आ गए. 24 लोग इस हादसे में घायल हुए, जिनमें से 9 लोगों की मौत हो गई. घायलों का दिल्ली के LNJP अस्पताल में इलाज चल रहा है. PTI Photo