भारत
रईश खान | Nov 10, 2025, 09:13 PM IST
1.धमाके से मच गई अफरा-तफरी

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम (10 नवंबर) जोरदार धमाका हुआ. जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा घायल हो गए. विस्फोट इतना भयानक था कि आसपास इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
2.ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी कार में हुआ ब्लास्ट

दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोल्चा ने बताया कि कार में धमाका शाम 6 बजकर 52 मिनट पर हुआ. कार लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक सिग्नल पर पहुंची ही थी कि तभी उसमें अचानक ब्लास्ट हो गया.
3.NIA जांच में जुटी

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि धमाके की वजह से आसपास खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गईं. फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) टीमें घटनास्थल पर जांच कर रही हैं.
4.तीन गाड़ियों में धू-धूकर जलीं

चश्मीदों की मानें तो इको वैन में जोरदार धमाका हुआ. धमाके की वजह से तीन अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. धमाके को देखकर ऐसा लगा कि अब कोई बच नहीं पाएगा.
5.धमाके की डरा देंगी तस्वीरें

इस धमाके के बाद से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि विस्फोट के दौरान कैसे मंजर होगा. गाड़ी जलकर खाक हो गई.
6.लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ धमाका

यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुआ. धमाके की वजह से कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. कुछ वाहनों के शीशे टूट गए.
7.अमित शाह ने IB चीफ से की बात

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस धमाके को लेकर इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) चीफ तपन डेका से फोन पर बात की है. NIA की टीम जांच में जुट गई हैं. दिल्ली पुलिस भी अपने स्तर पर जांच कर रही है.
8.इन शहरों में हाई अलर्ट

धमाके के बाद पूरी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मुंबई, लखनऊ, कोलकाता, जयुपर समेत अन्य इलाकों में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है.
9.दिल्ली छावनी में तब्दील

लाल किले के पास बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. पुलिस ने इलाके के चारों ओर घेराबंदी कर दी है. दिल्ली की एक तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है.