भारत
जया पाण्डेय | Nov 11, 2025, 01:12 PM IST
1.दिल्ली को दहलाने की साजिश रचने वाले 5 डॉक्टर

दिल्ली के लाल किला के पास हुए धमाके में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर है. लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को शाम 6.52 बजे एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ जिसके बाद दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया. इस धमाके के पीछे 5 डॉक्टरों के नाम सामने आ रहे हैं और एक डॉक्टर को ही इसका मास्टरमाइंड भी बताया जा रहा है.
2.डॉक्टर आदिल अहमद राठर

डॉक्टर आदिल अहमद राठर को श्रीनगर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया था. उसी से पूछताछ में पुलिस को फरीदाबाद में भारी मात्रा में विस्फोटकों की जानकारी मिली थी. वह जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है. वह सहारनपुर के एक अस्पताल में मेडिसिन एक्सपर्ट के रूप में काम कर रहा था.
3.डॉ. मुजम्मिल शकील

डॉ. मुजम्मिल शकील वही शख्स है जिसके फरीदाबाद के कमरे से पुलिस को अमोनियम नाइट्रेट, एक एके-47 राइफल और गोला-बारूद मिला है. वह अल फलाह मेडिकल कॉलेज में नौकरी करता है और यहीं से उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
4.डॉक्टर अहमद मोहिउद्दीन

गुजरात ATS ने अहमदाबाद से डॉक्टर अहमद मोहिउद्दीन को गिरफ्तार किया है. उसके इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस से कनेक्शन मिले हैं. पुलिस के मुताबिक उसने चीन से एमबीबीएस की पढ़ाई की है. वह अरंडी के तेल से राइसिन जहर बनाने के लिए प्रयोग कर रहा था. पुलिस को उसके ठिकाने से चार लीटर अरंडी का तेल और 30 जिंदा कारतूस मिले थे.
5.डॉक्टर उमर मोहम्मद

डॉक्टर उमर मोहम्मद वही शख्स है जिसकी ब्लास्ट वाली कार में होने के सीसीटीवी फुटेज है. वह अदील का करीबी सहयोगी था और उसे ही दिल्ली ब्लास्ट का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. पुलवामा के रहने वाले उमर ने श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमडी मेडिसिन की पढ़ाई की और जीएमसी अनंतनाग में सीनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया. अभी वह फरीदाबाद के अल फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था.
6. डॉक्टर शाहीन शाहिद

लखनऊ की डॉक्टर शाहीन शाहिद को मुजम्मिल शकील का करीबी बताया जा रहा है और शकील उसकी ही गाड़ी से घूमता था. उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. डॉक्टर शाहीन शाहिद की गाड़ी से पुलिस को हथियार मिले हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से