भारत
सुमित तिवारी | Jun 13, 2025, 02:32 PM IST
1.सबसे ज्यादा काम की चीज

दरअसल ये ब्लैक बॉक्स बहुत काम की चीज होती है. इसे टैक्निकल भाषा में फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर भी कहा जाता है. यही पूरी फ्लाइट यात्रा, यहां तक कि खड़े रहने के दौरान भी ये फ्लाइट की जानकारी रिकॉर्ड करता रहता है.
2.हर तरह के विमान में मौजूद

ब्लैक बॉक्स कहे जाने वाला बक्सा आमतौर पर नारंगी रंग का होता है. ये सिविल विमान हो, मिलिट्री विमान हो, या हेलीकॉप्टर हो, सभी में मौजूद रहता हैं. इसमें दो तरह के रिकॉर्डर होते हैं एक डिजिटल डेटा रिकॉर्डर दूसरी कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर
3.दो ब्लैक बॉक्स

इस विमान में दो ब्लैक बॉक्स थे. जिनमें से पहला आगे पायलट की सीट के नीचे और दूसरी पीछे की तरफ था. अभी तक एयर इंडिया को घटना स्थल से एक भी ब्लैक बॉक्स नहीं मिले हैं.
4.कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर CVR

कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) एयर ट्रैफिक कंट्रोल और पायलट के बीच होने वाली सारी बातों को रिकॉर्ड करता है. ये पायलट और उनके सहयोगियों के बीच होने वाली बातों को भी याद रखता हैं.
5.क्या रही होगी वजह

एयर इंडिया का मानना है कि अगर ये ब्लैक बॉक्स मिल जाते है तो इनमें रिकॉर्ड हुई आवाज सुनकर पता लगाया जा सकता है कि आखिर इतने बड़े हादसे की वजह क्या रही होगी.