Advertisement

Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया विमान दुर्घटना में अब तक क्या-क्या हुआ, सामने आईं हादसे की खौफनाक तस्वीरें

गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हो गया. अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर उड़ान भरते ही हादसे का शिकार हो गया. हादसा बेहद भयानक था. बाताया जा रहा है कि विमान में 242 यात्री शामिल थे. 

अनामिका मिश्रा | Jun 12, 2025, 04:39 PM IST

1.Ahmedabad Plane Crash

Ahmedabad Plane Crash
1

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ये दुर्घटना 1 से 2 बजे के बीच घटी. उड़ान भरते ही विमान क्रैश हो गया. जानकारी के अनुसार, विमान लगभग 825 फीट की ऊंचाई पर पहुंचा और अचानक गिर पड़ा. विमान में 242 यात्री सवार थे. 
 

Advertisement

2.Air India

Air India
2

 एयर इंडिया ने एक संक्षिप्त बयान में घटना की पुष्टि की,  "अहमदाबाद-लंदन गैटविक उड़ान संख्या AI171, आज 12 जून 2025 को एक दुर्घटना में शामिल थी. इस समय, हम विवरण का पता लगा रहे हैं और जल्द से जल्द आगे की जानकारी साझा करेंगे."
 

3.Boeing 787 Dreamliner

Boeing 787 Dreamliner
3

 बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं.
 

4.Ahmedabad Plane Crash Viral Video

Ahmedabad Plane Crash Viral Video
4

घटनास्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए घटनास्थल पर दो दर्जन से अधिक एम्बुलेंस तैनात की गई है. घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है. राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी है. 
 

5.Emergency Service

Emergency Service
5

अधिकारियों ने आपातकालीन सेवाओं को निर्बाध पहुंच प्रदान करने के लिए हवाई अड्डे और आसपास के दुर्घटना क्षेत्र तक पहुंचने वाले सभी मार्गों की घेराबंदी कर दी है. घटनास्थल के आसपास भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए यातायात को डायवर्ट किया गया है.
 

6.Air India Chairman Post

Air India Chairman Post
6

एयर इंडिया के मालिक टाटा समूह ने एक बयान जारी किया है.  एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, "बहुत दुख के साथ मैं पुष्टि करता हूं कि अहमदाबाद लंदन गैटविक से उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 171 आज एक दुखद दुर्घटना में शामिल थी. हमारी संवेदनाएं और गहरी संवेदनाएं इस विनाशकारी घटना से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं."
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement