Advertisement

8th Pay Commission लागू होने के बाद कितनी बढ़ जाएगी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सैलरी?

8th Pay Commission: देश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजर 8वें वेतन आयोग पर है. कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार 1 जनवरी 2026 से नए वेतन आयोग को लागू कर कर्मचारियों को न्यू ईयर का तोहफा दे सकती है.

रईश खान | Dec 08, 2025, 10:45 PM IST

1.सरकार 8वें आयोग कब करेगी लागू?

सरकार 8वें आयोग कब करेगी लागू?
1

लेकिन इन कयासों पर सरकार ने विराम लगा दिया है. वित्त मंत्रालय ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) को कब लागू किया जाएगा, यह सरकार ने अभी तय नहीं किया है.

Advertisement

2.रिपोर्ट आने में लग सकते हैं 18 महीने का समय

रिपोर्ट आने में लग सकते हैं 18 महीने का समय
2

मंत्रालय ने कहा कि आयोग की जिन सिफारिशों को सरकार मंजूरी देगी. उसके लिए बजट का पर्याप्त प्रावधान किया जाएगा. सरकार को रिपोर्ट सौंपने में आयोग को लगभग 18 महीने का समय लग सकता है.

3.25% तक बढ़ने की संभावना

25% तक बढ़ने की संभावना
3

आठवें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 20-25% की बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे लगभग 2.5 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा. इस बीच लोग जानना चाहते हैं कि क्या राज्यों के मुख्यमत्रियों की भी सैलरी बढ़ेगी?

4.कितना है मुख्यमंत्रियों का मासिक वेतन?

कितना है मुख्यमंत्रियों का मासिक वेतन?
4

मुख्यमंत्रियों की सैलरी राज्य के अनुसार अलग-अलग होती है, लेकिन आम तौर पर यह ₹1.5 लाख से ₹4.1 लाख प्रति माह के बीच होती है. 8वें वेतन आयोग के बाद मुख्यमंत्रियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी या नहीं इसका अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

5.फिटमेंट फैक्टर

फिटमेंट फैक्टर
5

हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर 2.57 से बढ़कर 2.86 हो सकता है, जिससे न्यूनतम मूल वेतन ₹51,480 हो सकता है .

6.मुख्यमंत्रियों की किस राज्य में कितनी सैलरी

मुख्यमंत्रियों की किस राज्य में कितनी सैलरी
6

भारत में मुख्यमंत्री की सबसे ज्यादा सैलरी तेलंगाना में है, जो ₹410,000 प्रति माह मिलती है. इसके बाद दिल्ली के सीएम की ₹390,000 और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ₹365,000 प्रति माह वेतन मिलता है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement