Advertisement

ZEE की Zeenia ने बड़े-बड़े राजनीतिक दिग्गजों को किया फेल, सही निकला Exit Poll

Zee News AI Zeenia Exit Poll 2024 Lok Sabha Chunav Results: जी न्यूज की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एंकर Zeenia के एग्जिट पोल की भविष्यवाणी लगभग सही साबित हुई है.

Latest News
ZEE की Zeenia ने बड़े-बड़े राजनीतिक दिग्गजों को किया फेल, सही निकला Exit Poll

zee ai zeenaia exit polls

Add DNA as a Preferred Source

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने इस बार सबको चौंका दिया है. एग्जिट पोल्स के उलट नतीजे सामने आए हैं. निर्वाचन आयोग के अनुसार, अभी तक आए नतीजों में बीजेपी 239 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि बीजेपी नीत एनडीए 290 सीटों से आगे चल रहा है. वहीं, विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया को 234 से ज्यादा सीटें मिलती दिखाई दे रही है. इस चुनाव में ZEE NEWS की AI एंकर Zeenia का एग्जिट पोल सटीक साबित हुआ है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एंकर Zeenia के एग्जिट पोल के जरिए भविष्यवाणी की थी कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 305-315 सीटें मिल सकती हैं. वहीं इंडिया गठबंधन की 180-195 सीटें आ सकती हैं. Zeenia की यह भविष्यवाणी लगभग सही साबित हुई है. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, अब तक के नतीजों में एनडीए 294 सीट के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है. जबकि INDIA ब्लॉक को 234 सीटें मिलती दिख रही हैं.

लोकसभा चुनाव-2024 के खास मौके पर जी न्यूज ने अपनी पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एंकर Zeenia को लॉन्च किया था. जीनिया ने एग्जिट पोल के सटीक नतीजों में बड़े-बड़े दिग्गजों को फेल कर दिया है. ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने एनडीए को 361 से 401 सीट बीच मिलने के अनुमान लगाया गया था.


यह भी पढ़ें- ZEE की AI एंकर Zeenia ने लगाए सबसे सटीक अनुमान, सारे एग्जिट पोल इसके सामने फेल 


ZEENIA ने यूपी में सीटों को लेकर लगाया था अनुमान
ZEENIA के एआई एग्जिट पोल (AI Exit POLL 2024) में उत्तर प्रदेश में बीजेपी को ZEENIA 52-58, सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था. वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन को 22-26 सीटें और अन्य को एक सीट दिए थे. अब तक के नतीजों में बीजेपी को 33, समाजवादी पार्टी 37, कांग्रेस 6, आरएलडी 2 और अन्य दल 1-1 सीट पर आगे दिख रही है. ZEE News की ZEENIA ने पूरे देश से करीब 10 करोड़ लोगों पर सर्वे करने के बाद एग्जिट पोल पेश किया था. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement