भारत
भारत के अलग-अलग राज्यों में ऑपरेशन जासूस के तरह कई लोगों को गिरफ्तार किया है. जिन 12 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं उनमें एक ज्योति मल्होत्रा भी है. आइए जानते हैं इनके नाम
ऑपरेशन जासूस के तरह जैसे-जैसे जासूसी नेटवर्क की तलाश तेज हो रही है वैसे ही नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं. पिछले दो सप्ताह में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस ने पाकिस्तान के जासूसी अभियानों में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में कम से कम 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें हरियाणा की ज्योति मल्होत्रा का भी नाम शामिल हैं. इनता ही नहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक फैक्ट्री वर्कर और एक पोस्ट-ग्रेजुएट छात्र भी शामिल हैं.
ज्योति मल्होत्रा और गुजाला-अधिकारियों ने बताया कि ये गिरफ्तारियां पहलगाम आतंकवादी हमले और भारत के ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर की गई हैं. हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पंजाब की 31 वर्षीय गुज़ाला कथित तौर पर नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात पाकिस्तानी अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में थीं.
शहजाद- शहजाद को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार ने किया है. उसे रविवार को मुरादाबाद स्पेशल टास्क फोर्स ने सीमा पार तस्करी में कथित संलिप्तता और कई बार पड़ोसी देश की यात्रा करके अपने पाकिस्तानी संचालकों को राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
मसीह और सूरज मसीह- इन पर आरोप है कि इन्होंने सीमावर्ती जिले में सेना के छावनी क्षेत्रों और हवाई ठिकानों की संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई को भेजीं. ये दोनों अमृतसर के अजनाला के रहने वाले है.
यामीन मोहम्मद- इसने भी पैसो के लालच में पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी भेजी. हरियाणा के नूह से मोहम्मद तारिफ, हरियाणा के नूंह का अरमान , हरियाणा के कैथल का रहने वाला 25 वर्षीय देवेन्द्र सिंह, हरियाणा के पानीपत से नौमान इलाही और पंजाब के गुरदासपुर से सुखप्रीत सिंह और करणबीर सिंह को पाकिस्तान के लिए काम करने और संवेदनशील जानकारी भारत से बाहर भेजेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.