Advertisement

किडनैप करके डेढ़ महीने तक मारा-पीटा, गुप्तांग में घुसा दी बीयर की बोतल

Haryana Crime News Hindi: पीड़ित ने इस मामले में एसपी पलवल से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. जिसके बाद पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया.

किडनैप करके डेढ़ महीने तक मारा-पीटा, गुप्तांग में घुसा दी बीयर की बोतल

Haryana Crime News Today

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हरियाणा के पलवल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की. उसका अपहरण कर डेढ़ महीने तक बंधक बनाकर रखा. इस दौरान हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. कमरे में बंद कर युवक के गुप्तांग में बीयर की बोतल डाल दी. इस मामले में अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पलवल थाना के श्याम नगर निवासी एक व्यक्ति की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया कि वह 7 जून को अपने घर में सो रहा था. इस दौरान सुबह करीब 3 बजे अगवानपुर गांव निवासी दो व्यक्ति उसके घर में जबरदस्ती घुस गए. उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट करने लगे और फिर उसे कमरे में ले जाकर बंद कर दिया.

यह भी पढ़ें- जन्मदिन पर यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, जानिए क्यों खास है IICC

मुंह में कपड़ा ठूंसकर की पिटाई

युवक का आरोप है कि मारपीट करते हुए उसके घर के अंदर में कमरे में लेकर चले गए. उसके कपड़े उतार कर मुंह में कपड़ा ठूंसकर कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जमीन पर गिरकर उसके गुप्तांग में बीयर की बोतल ठूंस दी. झगड़े का शोर सुनकर पड़ोसी आए तो आरोपियों से जान मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए.
 

यह भी पढ़ें-यशोभूमि: PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन, जानिए क्यों खास है यह IICC  

युवक ने पुलिस में की शिकायत

बिजनेस की शिकायत सुबह पुलिस में की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उसने एसपी पलवल से शिकायत की लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया. दूसरी तरफ आरोपियों को पता चला कि पीड़ित ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत की है तो आरोपियों ने पीड़ित का अपहरण कर लिया. पीड़ित को डेढ़ महीने तक बंधक बनाकर रखा और वहां पर कागजातों पर जबरन हस्ताक्षर हुआ अंगूठे के निशान ले लिए. आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया. अदालत के आदेश पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी टीकम व अजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी. अभी तक दोनों आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement