Advertisement

Paris Olympics खिलाड़ियों के लिए योगी सरकार का बड़ा बयान, इन दो हॉकी खिलाड़ियों के लिए 1-1 करोड़ रुपए देने का ऐलान

यूपी की योगी सरकार ने पेरिस ओलंपिक भाग लेने वाले दो हॉकी खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है. सीएम योगी ने दोनों खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है. साथ ही अन्य खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपए देने का ऐलान किया है.

Latest News
Paris Olympics खिलाड़ियों के लिए योगी सरकार का बड़ा बयान, इन दो हॉकी खिलाड़ियों के लिए 1-1 करोड़ रुपए देने का ऐलान
Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पेरिस ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. खिलाड़ियों को सम्मानित करने और खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए दो हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित करने का फैसला लिया है. योगी सरकार ने पेरिस ओलंपिक में यूपी की तरफ से हिस्सा लेने वाले दो खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपए की राशि देने का फैसला लिया है. यही नहीं सीएम योगी ने यह भी ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश के जिस भी खिलाड़ी ने ओलंपिक में भाग लिया है, उन्हें 10-10 लाख रुपए दिए जाएंगे. 

ललित और राजकुमार को एक करोड़ रुपए देने का ऐलान 
एक समारोह में सीएम योगी ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में भारत ने 1 रजत और 5 कांस्य पदक जीते, जिसमें उत्तर प्रदेश के दो खिलाड़ियों, ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल ने हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने में अहम योगदान दिया. ये सभी खिलाड़ी ऊर्जा से भरे हुए हैं. मैं उन्हें देश का गौरव बढ़ाने की बधाई देता हूं. हम ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल को लखनऊ में आयोजित होने वाले समारोह में एक-एक करोड़ तुरंत देने की व्यवस्था करने जा रहे हैं. 


यह भी पढ़ें - Uttar Pradesh News: यूपी ने दी है 6.5 लाख नौकरियां, योगी सरकार क्यों बता रही इसे जीरो क्राइम टॉलरेंस का कमाल


 

अन्य खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपए देने की घोषणा 
योगी ने आगे कहा कि इससे पहले जब भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था, तो मैंने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पूरी टीम को सम्मानित किया था, इस बार भी हम ऐसी ही योजना बना रहे हैं. हम अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित करेंगे. उत्तर प्रदेश के जिस भी खिलाड़ी ने ओलंपिक में प्रतिभाग किया है, उन्हें हम 10-10 लाख रुपए उपलब्ध करवाएंगे."

क्या बोले सीएम योगी, देखें वीडियो

भारत का रहा था शानदार प्रदर्शन
आपको बता दें कि 26 जुलाई से 11 अगस्त, 2024 के बीच फ्रांस की राजधानी पेरिस में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया था. इन खेलों में भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन दिया. भारत के हाथ 1 रजत और 5 कांस्य पदक लगे. पहलवान विनेश फोगाट से भारत को बहुत उम्मीदें थीं लेकिन जब उन्हें 50 किग्राम फाइनल में अयोग्य करार दे दिया गया तो देश को बहुत निराशा हुई. हालांकि, वे भारत की पहली ऐसी महिला रहीं जिन्होंने कुश्ती कॉन्पीटिशन के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement