Advertisement

'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम...', जानिए अखिलेश यादव से ऐसे क्यों बोले ओमप्रकाश राजभर

UP Assembly Session: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर भी कई तरह के सवाल उठाए. जिसका यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया.

'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम...', जानिए अखिलेश यादव से ऐसे क्यों बोले ओमप्रकाश राजभर

SP Chief Akhilesh Yadav vs UP CM Yogi Adityanath Hindi News 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर जुबानी जंग हुई. नेता सदन व सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियां बताई तो नेता प्रतिपक्ष व समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर हमला बोला. इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश कटाक्ष किया. आइए हम आपको बताते हैं कि राजभर ने सपा प्रमुख पर क्यों तंज कसा? 

सदन में अखिलेश यादव ने ओमप्रकाश राजभर पर कटाक्ष कर कहा कि पहले हमारे साथ ये मंच पर गाना गाते थे, 'चल सन्यासी मंदिर में...' अब यदि ये उसकी दूसरी लाइन गा देंगे तो मैं बैठ जाऊंगा. इसी बात पर ओमप्रकाश राजभर ने जवाब दिया, 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?' राजभर के इतना बोलते ही अखिलेश ने चुटकी ली कि जब ये शपथ लेने गए थे तो सीएम ने उनसे कह दिया था कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? 

यह भी पढ़ें: मणिपुर मुद्दे पर पीएम मोदी को मिला अमेरिकी सिंगर का समर्थन, 'भारत अपने नेता के साथ'   

अखिलेश और शिवपाल ने ओपी राजभर पर साधा निशाना

सपा प्रमुख ने ओपी राजभर की ओर इशारा कर कहा कि ये हमारे साथ थे, अभी और भी चेंज कर लिए हैं. ये गोरखपुर और बांदा वाली भर्ती भूल चुके हैं. इस दौरान सपा नेता शिवपाल यादव भी आप राजभर पर निशाना साधने में पीछे नहीं रहे. उन्होंने सदन में सीएम योगी आदित्यनाथ से कहा कि वह राजभर को जल्द से जल्द मंत्री पद की शपथ दिला दें, वरना कुछ दिनों बाद फिर से वह समाजवादी पार्टी का दामन थाम लेंगे. शिवपाल की बात सुनकर सीएम योगी और अखिलेश यादव ठहाका लगाकर हंसने लगे. 

यह भी पढ़ें: मोदी या विपक्ष, 5 पॉइंट्स में जानें अविश्वास प्रस्ताव से किसे मिलेगा लोकसभा चुनाव में फायदा?

अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना तो CM योगी ने दिया जवाब

अखिलेश ने मानसून सत्र के आखिरी दिन बेरोजगारी और गरीबी के मुद्दे पर सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि हालात देखकर लग रहा है कि दिल्ली और लखनऊ वाले इंजन टकरा रहे हैं. 1 ट्रिलियन इकोनामी का सपना दिखाने वाली प्रदेश सरकार की वजह से लोगों को ठेला लगाना पड़ रहा है. सपा प्रमुख ने यूपी की कानून व्यवस्था पर भी कई तरह के सवाल उठाए. जिसके जवाब में सीएम ने कहा कि जो लोग जन्म से चांदी के चम्मच से खाने के आदी हैं, वह गरीब और दलित की पीड़ा नहीं समझ पाएंगे. इसके साथ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने सपा को चार बार सरकार बनाने का मौका दिया लेकिन उन्होंने कोई काम नहीं किया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement