Advertisement

Lucknow News: योगी सरकार का दिवाली गिफ्ट, 31 के साथ 1 नवंबर को भी छुट्टी का ऐलान  

Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है. दिवाली के अगले दिन 1 नवंबर को भी छुट्टी दी गई है. हालांकि, शनिवार को सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे. 

Latest News
Lucknow News: योगी सरकार का दिवाली गिफ्ट, 31 के साथ 1 नवंबर को भी छुट्टी का ऐलान  

UP में 1 नवंबर को भी होगी दिवाली की छुट्टी

Add DNA as a Preferred Source

इस साल दिवाली (Diwali 2024) का त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है. कछ इलाकों में लोग 31 अक्टूबर को ही दिवाली मना रहे हैं, तो कुछ हिस्सों में 1 नवंबर को भी दिवाली है. इसे देखते उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली की दो दिनों की छुट्टी का ऐलान किया है. सरकारी कर्मचारियों को अब गुरुवार और शुक्रवार दोनों दिन छुट्टी मिलेगी. हालांकि, इसके बदले में अगले शनिवार (9 नवंबर) को सभी सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे, ताकि आम लोगों के काम बाधित न हों.

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी किया गया आदेश 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय से अधिसूचना जारी की गई है. नोटिस के मुताबिक, दीवाली का त्योहार इस साल दिनांक 31.10.2024 के साथ-साथ कुछ क्षेत्रों में दिनांक 01.11.2024 (दिन शुकवार) को भी मनाया जा रहा है. इसे देखते हुए 01-11-2024 (दिन शुक्रवार) को भी सार्वजनिक अवकाश का घोषित किया जाता है. यह अवकाश  निगोशिएबुल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन घोषित करने का निर्णय लिया गया है. हालांकि इसके बदले शनिवार दिनांक 09-11-2024 को सभी सरकारी दफ्तर सामान्य कामकाजी दिनों की भांति खुले रहेंगे.


यह भी पढ़ें: रिटायर्ड दारोगा चला रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने दो महिलाओं के साथ पकड़ा


इस बार दो दिनों की है दिवाली 
इस बार दिवाली का त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है. कुछ लोग 31 अक्तूबर को ही दिवाली मना रहे हैं, जबकि कुछ लोग 1 नवंबर को मना रहे हैं. ऐसे में त्योहार को लेकर जारी कन्फ्यूजन को देखते हुए योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है. दिवाली का त्योहार मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घर जाते हैं. 1 तारीख को भी छुट्टी रहने से घर जाने वाले कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी.


यह भी पढ़ें: भारत-कनाडा के बीच फिर से बढ़ा तनाव, निज्जर मामले को लेकर ट्रूडो के मंत्री ने कर दिया बड़ा दावा


 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement