Advertisement

योगी सरकार के 6 साल पूरे, बंपर हिट हुआ 'मैं यूपी बोल रहा हूं' गाना, आपने सुना क्या?

कन्हैया मित्तल ने योगी सरकार की तारीफ में एक गाना गया है. गाने में योगी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया गया है.

योगी सरकार के 6 साल पूरे, बंपर हिट हुआ 'मैं यूपी बोल रहा हूं' गाना, आपने सुना क्या?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो- PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 'देश विदेश के लोगों आओ, काशी अयोध्या में शीश झुकाओ, दरवाजे खोल रहा हूं, मैं यूपी बोल रहा हूं...' सोशल मीडिया पर योगी सरकार की तारीफ में कसीदे पढ़ने वाला यह गाना सुपर हिट हो गया है.  योगी सरकार के 6 साल पूरे हो गए हैं. सिंगर कन्हैया मित्तल ने सरकार के कार्यकाल पर एक गाना रिलीज किया है. 25 मार्च को उनके दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा हो रहा है. 

सिंगर कन्हैया मित्तल ने योगी सरकार के 6 साल पूरे होने पर एक गाना लॉन्च किया है. योगी सरकार की तारीफ में गाया गया यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गाने में इलेक्ट्रिसिटी, महिला सुरक्षा, बिजली और रोजगार से लेकर ईव ऑफ डूइंग बिजनेस तक का जिक्र किया गया है. गाने में यूपी की प्रगति के बारे में जानकारी दी गई है. यूपी सरकार उत्सव मोड में आ गई है. 

कन्हैया के इस गाने में गाने में किसान, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को मिल रही आर्थिक और सामाजिक संगठनों की मजबूती का जिक्र किया गया है. योगी सरकार में मजबूत पुलिस व्यवस्था का भी जिक्र किया गया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement