भारत
21 जून यानी योग दिवस के दिन ही साल का सबसे बड़ा दिन होता है. ऐसा क्यों होता क्या आप इसके पीछे का कारण जानते है. इस दिन करीब 14 घंटे का दिन हो जाता है आइए जानते है कैसे
आज 21 जून के पूरे भारत समेत दुनियाभर में बड़े उत्साह के साथ योग दिवस मनाया जा रहा है. लेकिन क्या आप जातने है आज ही यानी 21 जून को ही साल का सबसे बड़ा दिन होता है. इसे गर्मी का अयनांत भी कहा जाता है. यह दिन लगभग 14 घंटे का होता है. इस दिन सूर्योदय सुबह 5:21 बजे और सूर्यास्त शाम 7:20 बजे होता है. लेकिन क्या आप इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण जानते है. क्या आप जानते है कि गर्मी का अयनांत क्या कहलाता है. अगर नहीं तो लेख को पूरा पढ़े.
क्या है वैज्ञानिक कारण
ये तो हम सब ने पढ़ा होगा और जानते होंगे कि पृथ्वी अपनी धुरी पर बिल्कुल सीधी नहीं घूमती, यह अपनी कक्षा के तल से लगभग 23.5 डिग्री झुकी हुई है और सूर्य के चक्कर लगाती रहती है. पृथ्वी का यह झुकाव ही मौसम का बदलने के कारण बनता हैं. पृथ्वी के चक्करों के दौरान एक समय ऐसा आता है जब जब पृथ्वी का उत्तरी गोलार्ध सूर्य की ओर सबसे अधिक झुका हुआ होता है. यह आमतौर पर 21 जून को होता है. इस दिन सूर्य की किरणे 90 डिग्री का कोण बनाते हुए कर्क रेखा पर पड़ती है.
लंबे समय तक रहता सूर्य का प्रकाश
यही वजह है कि इस दिन सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर लंबी अवधि के लिए पड़ता है. वहीं, इस दिन उत्तरी गोलार्ध में सूर्य सबसे अधिक ऊंचाई पर दिखता है, जिससे एक आर्क बनता है, जिस वजह से सूर्य सबसे अधिक समय तक रोशनी प्रदान करता है. आज के दिन पृथ्वी के किसी भी स्थान पर खड़े होकर उसकी परिधि को माप सकते हैं. साथ ही जहां खड़े हैं उसका अक्षांतर ज्ञात कर सकते हैं और सबसे छोटी परछाई जिस दिशा में बने उसे रियल उत्तर भी कहते हैं.
गर्मी के अयनांत का महत्व
गर्मी का अयनांत एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, जो पृथ्वी के झुकाव के कारण होती है. इस दिन सूर्य की किरणें सीधे कर्क रेखा पर पड़ती हैं, जिससे उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होती है.
घटने लगेगा का दिन का समय
आपको बता दें कि 21 जून से दिन का समय घटने लगेगा और 21 सितंबर तक आते-आते दिन और रात एक बराबर हो जाएंगे. आने वाले 21 सिंतबर से दिन छोटे और रात लंबी होने शुरू हो जाएगी. यह प्रोसेस 23 दिंसबर तक चलेगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.