Advertisement

Yamuna Water Level: दिल्ली में बने बाढ़ जैसे हालात, लोगों को बचाने के लिए लगाए टेंट्स में घुसा पानी, रिकॉर्ड तोड़ रहा यमुना का जलस्तर

लगातार हो रही बारिश और यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए केंद्रीय जल आयोग ने बुधवार को एक नई एडवाइजरी जारी की है. वहीं राहत बचाव के लिए लगे कई टेंट्स में पानी घुस गया है.

Latest News
Yamuna Water Level: दिल्ली में बने बाढ़ जैसे हालात, लोगों को बचाने के लिए लगाए टेंट्स में घुसा पानी, रिकॉर्ड तोड़ रहा यमुना का जलस्तर
Add DNA as a Preferred Source

पंजाब से लेकर हिमाचल तक में बाढ़ के बाद दिल्ली वालों की भी टेंशन बढ़ने लगी है. इसकी वजह यमुना का जलस्तर लगातार हाई होना है. इसकी वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. बुधवार शाम तक यमुना के जलस्तर ने पिछले 12 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं. यमुना का पानी घरों से लेकर लोगों को बचाने के लिए लगाए गये टेंट्स में भी घुस गया है. ऐसे में जिन लोगों को पहले बाढ़ प्रभावित इलाकों से टेंट्स में लगाया गया था. अब उन्हें दूसरी जगहों शिफ्ट किया जा रहा है. 

जल आयोग ने जारी की एडवाइजरी

लगातार हो रही बारिश और यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए केंद्रीय जल आयोग ने बुधवार को एक नई एडवाइजरी जारी की है. आयोग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यमुना का जलस्तर आज रात 8 बजे तक 207.40 मीटर से भी उपर पहुंच सकते हैं. यह खतरनाक स्थिति को दर्शाता है. 

दिल्ली में निचले इलाकों में घुसा पानी

यमुना का तेजी से बढ़ता जलस्तर अब घरों में घुसने लगा है. दिल्ली के कई निचले इलाकों में पानी घुसने से बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है. लोगों को ​यहां लाकर कैंप में पहुंचाया जा रहा है, लेकिन कई इलाके ऐसे हैं, जहां कैंपों में भी पानी घुस गया है. ऐसे में राहत-बचाव टीमें अलर्ट मोड पर हैं. लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की जा रही है. प्रशासन की टीमें लगातार लोगों को निकालने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रही हैं. 

दिल्ली पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक अलर्ट

दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसमें आउटर रिंग रोड पर मजनूं का टीला से लेकर सलीमगढ़ बायपास तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. वहीं कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस लोगों को वैकल्पिक रास्ते अपनाने और निर्देशों का पालन करने की अपील कर रही है. 

बारिश बढ़ा रही मुसीबत

केंद्रीय जल आयोन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कई हरियाणा, पश्चिमी यूपी से लेकर हिमाचल और दिल्ली में भी भारी बारिश हुई है. इसकी वजह से यमुना में पानी का प्रवाह तेजी से बढ़ा रहा है. मौसम विभाग ने भी अगले दो दिनों तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ऐसे में अगले कुछ घंटों या दिन तक बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement