Advertisement

Xiaomi के director पर 200 से ज्यादा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के आरोप, अन्य महिलाओं से 6 बच्चे, जानें क्या है पूरा मामला

कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है, जिसमे दावा किया जा रहा है कि Xiaomi के डायरेक्टर ने 200 से ज्यादा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स किए है. आइए जानते है कि क्या है इस खबर की सच्चाई.

Latest News
Xiaomi के director पर  200 से ज्यादा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के आरोप, अन्य महिलाओं से 6 बच्चे,  जानें क्या है पूरा मामला

Xiaomi director

Add DNA as a Preferred Source

इस महीने की शुरूआत में सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हुई ती जिसमें एक हाई-फ़्लाइंग श्याओमी डायरेक्टर के 200 से ज्यादा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स का दावा किया गया था. डिमसम डेली की एक रिपोर्ट इस बारे में खुलासा किया है. रिपोर्ट के आधार पर इस घटना का खुलासा खुद डायरेक्टर की पत्नी ने किया हैं. डायरेक्टर की पहचान फेंग देबिंग के रूप में की गई, जो चीन में श्याओमी ग्रुप के पूर्व ब्रांड डायरेक्टर थे.

पत्नी से बताई सच्चाई

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि फेंग ने 200 से ज़्यादा महिलाओं के अनैतिक संबंध बनाएं. इसके बदले में वह उन महिलाओं को पैसे और अन्य भौतिक सुविधाएं उपलब्ध कराते थे. इस बात का खुलासा करते हुए उनकी पत्नी का कहना है कि तब मै और भी ज्यादा क्रोधित हो गई जब मुझे पता चला कि  फेंग ने अन्य महिलाओं के साथ छह से सात बच्चों को जन्म दिया है. ये क्या ये सारी बातें सच हैं या फिर अब ये घटना किसी नए अंजाम की तरफ अग्रसर है. 

क्या है खबर का सच

अब यह दावा किया जा रहा है कि जिस महिला से पहले छेड़छाड़ की बात कही गई थी, वह श्याओमी का निदेशक था, वास्तव में वह चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की कैंटीन में रसोई कर्मचारी था. मदरशिप की एक रिपोर्ट के अनुसार , श्याओमी के पीआर महाप्रबंधक वांग हुआ ने स्पष्ट किया है कि फेंग ने कभी भी कंपनी में निदेशक का पद संभाला ही नहीं हैं. वीबो पर शेयर की गई एक पोस्ट में वांग ने कहा कि फेंग सितंबर 2016 में श्याओमी में रसोई कर्मचारी के तौर पर काम करता था। नवंबर 2016 में उसे लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के कारण नौकरी से निकाल दिया गया था.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement