Advertisement

लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया, फिर किया महिला और उसकी 6 साल की बेटी का गैंगरेप, मामला दर्ज

महिला मुस्लिम तीर्थ स्थल पिरान कलियर की यात्रा के बाद अपनी छह साल की बेटी के साथ रात के वक्त रुड़की जा रही थी. बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपियों की तलाश जारी है

लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया, फिर किया महिला और उसकी 6 साल की बेटी का गैंगरेप, मामला दर्ज

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हरिद्वार के रुड़की से चलती कार में एक महिला और उसकी छह साल की बच्ची से रेप की वारदात सामने आई है. पुलिस ने बताया कि रविवार को महिला और उसकी बेटी रात के समय तीर्थयात्रा करके घर लौट रहे थे.उस दौरान उन्हें सोनू नाम के एक व्यक्ति ने लिफ्ट दी. इसके बाद उसने और उसके दोस्तों ने मिलकर महिला और उसकी बेटी का गैंगरेप किया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज तक आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. 

महिला मुस्लिम तीर्थ स्थल पिरान कलियर की यात्रा के बाद अपनी छह साल की बेटी के साथ रात के वक्त रुड़की जा रही थी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रास्ते में कार सवार युवक ने लिफ्ट देने के बहाने दोनों मां-बेटी को कार में बिठा लिया. कार में पहले से कुछ और युवक भी बैठे हुए थे. इसके बाद चलती कार में दोनों मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया. पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक महिला ने युवकों का विरोध किया तो उसे धमकी देकर चुप करा दिया गया. इसके बाद मां-बेटी को गंग नहर के किनारे पटरी पर छोड़कर चल गए.

महिला ने आधी रात में ही थाने पहुंचकर इस घटना की शिकायत दर्ज कराई. बच्ची की खराब हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मेडिकल जांच के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि भी हो चुकी है. फिलहाल आरोपियों का कुछ पता नहीं चला है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement