Advertisement

Hyderabad Rape Case: दर्द में बदली नौकरी की खुशी, महिला ने रखी पार्टी, दोस्तों ने मिलकर किया गैंगरेप

हैदराबाद के वनस्थलीपुरम में दोस्त ने दरिंदगी का हदें पार कर दीं. नौकरी लगने की खुशी में पार्टी देने पर दोस्तों ने मिलकर गैंगरेप कर दिया.

Latest News
Hyderabad Rape Case: दर्द में बदली नौकरी की खुशी, महिला ने रखी पार्टी, दोस्तों ने मिलकर किया गैंगरेप
Add DNA as a Preferred Source

हैदराबाद के वनस्थलीपुरम में दो दोस्तों ने हैवानियत की हदें पार कर दीं. दरअसल, एक महिला ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पहली नौकरी लगने पर अपने दोस्तों को घर पर बुलाया था. लेकिन, जश्न की रात इतनी काली होगी इस बात का महिला को अंदाजा भी नहीं था. महिला ने अपने बचपन के दो दोस्तों को पार्टी में बुलाया था. इसी दौरान दोनों दोस्तों ने मिलकर महिला के साथ रेप कर दिया. महिला ने FIR दर्ज करवाई है, पुलिस ममाले की जांच कर रही है. 

क्या है पूरा मामला
देशभर में लगातार रेप के मामले बढ़ते जा रहे हैं. रेप के ममालों में कोई सक्त कार्रवाई न होने की वजह से लोगों की हिम्मत बढ़ती जा रहा है. एक दोस्त ही वो व्यक्ति होता है जिसपर इंसान सबसे ज्यादा भरोसा करता है. लेकिन हैदराबाद में दो दोस्तों ने दोस्ती का गला घोंट दिया.  वनस्थलीपुरा की एक 24 साल की  युवती को हाल ही में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी मिली थी. युवती ने इस बात से खुश होकर अपने बचपन के दोस्त गौतम रेड्डी को बताई और पार्टी आयोजित करने का प्लान बनाया. इसके बाद वो पार्टी मनाने एक होटल में गए, जहां गौतम और उसके दोस्त ने मिलकर नशे की हालत में महिला के साथ गैंगरेप किया. 


ये भी पढ़ें-Rahul Gandhi के आरोपों पर वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman का पलटवार  


पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस ने हयात नगर लेक्चरर्स कॉलोनी में रहने वाले गौतम रेड्डी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. एसीपी कासीरेड्डी ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है. उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement