Advertisement

Pune: बच्चे की चाहत में महिला को सार्वजनिक जगह पर नहाने के लिए किया मजबूर, केस दर्ज

तांत्रिक के कहने पर एक व्यक्ति ने बेटे की चाहत में पत्नी को एक झरने में ले जाकर सबके सामने नहाने को मजबूर किया गया था.

Pune: बच्चे की चाहत में महिला को सार्वजनिक जगह पर नहाने के लिए किया मजबूर, केस दर्ज
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः महाराष्ट्र के पुणे में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक व्यक्ति और उसके माता-पिता और एक तांत्रिक के खिलाफ महिला को सार्वजनिक स्थान पर नहाने के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि तांत्रिक के कहने पर महिला को एक झरने के पास ले जाकर उसे नहाने के लिए मजबूर किया गया है. तांत्रिक ने यह सारी प्रक्रिया गर्भ धारण करने के लिए कराई थी. 

महिला ने नहीं थे बच्चे 
जानकारी के मुताबिक महिला के कोई संतान नहीं थी. ऐसे में तांत्रिक की सलाह पर पति और महिला के अन्य ससुराल वाले पीड़िता को लेकर रायगढ़ जिले के एक झरने में ले गए. वहां सबके सामने नहाने के लिए मजबूर किया गया. मामला सामने आने के बाद हंगामा मच गया. मामले सामने आने पर जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ेंः ज्ञानवापी केस की सुनवाई में औरंगजेब की भी एंट्री, कागज मांगने पर मस्जिद पक्ष ने दी ये दलील

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498 (एक महिला के पति या उसके पति के रिश्तेदार के साथ क्रूरता करना) और महाराष्ट्र की रोकथाम और मानव बलिदान और अन्य अमानवीय, बुराई और अघोरी प्रथाओं और काला जादू अधिनियम, 2013 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement