Advertisement

बारिश के चलते कल कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी, दिल्ली-नोएडा में खुलेंगे या नहीं? पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

School Closed Tomorrow Update: देशभर में मानसून की मूसलाधार बारिश ने आफत मचा दी है. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश और जलभराव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

Latest News
बारिश के चलते कल कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी, दिल्ली-नोएडा में खुलेंगे या नहीं? पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

नोएडा में भारी बारिश के बीच स्कूल जाते बच्चे (Image Source- IANS)

Add DNA as a Preferred Source

देशभर में मानसून की भारी बारिश ने हाहाकार मचा रखा है. दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी, उत्तराखंड, मुंबई और दक्षिण भारत के केरल-कर्नाटक तक, बादल जमकर बरस रहे हैं. ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और उनके पेरेंट्स को हो रही है. हर कोई यही सोच रहा है कि कल यानी 10 जुलाई को स्कूल खुलेंगे या नहीं? मौसम विभाग ने जो अनुमान जताए हैं, उन्हें देखकर तो यही लगता है कि कई जगहों पर कल भी छुट्टियां रह सकती हैं.

दिल्ली-एनसीआर में कल छुट्टी होगी या नहीं?

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, क्योंकि सुबह तड़के सिर्फ तीन घंटे में ही करीब 35 मिमी बारिश दर्ज की गई. मौसम एजेंसी स्काईमेट ने तो यहां तक चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में नोएडा, गाजियाबाद, ईस्ट दिल्ली, बागपत और मेरठ में 180 से 250 मिमी तक भारी बारिश हो सकती है. दिल्ली और नोएडा में लगातार बारिश और सड़कों पर पानी भरने के बावजूद आज कई जगह स्कूल खुले रहे.

प्रशासन ने अभी तक कल (शुक्रवार) के लिए कोई आधिकारिक छुट्टी घोषित नहीं की है. पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे दिल्ली के शिक्षा निदेशालय या नोएडा जिला प्रशासन के ऑफिशियल आदेश का इंतजार करें और सुबह बच्चों को भेजने से पहले स्कूल ग्रुप्स जरूर चेक कर लें. वहीं, गाजियाबाद में आज (9 जुलाई) बारिश के चलते स्कूल बंद रहे. कल 10 जुलाई को स्कूल खुलेंगे या नहीं, इस पर जिला प्रशासन मौसम को देखकर आज शाम या रात तक फैसला लेगा.

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में क्या है स्थिति?

यूपी के कई हिस्सों में बारिश आफत बनी हुई है. मथुरा और हाथरस में आज कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए थे. वहीं उत्तराखंड की बात करें तो पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से कई जगह लैंडस्लाइड की खबरें आ रही हैं. इसी खतरे को देखते हुए देहरादून, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल आज बंद थे. मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए पूरी संभावना है कि कल यानी शुक्रवार, 10 जुलाई को भी इन इलाकों में स्कूल बंद रह सकते हैं. 

मुंबई और महाराष्ट्र में क्या है स्थिति?

मुंबई और पुणे में पिछले दिनों भारी बारिश के बाद अब मौसम की चेतावनी को थोड़ा कम किया गया है. हालांकि, मुंबई में आज भी गरज-चमक के साथ हुई बारिश से लोकल ट्रेनें 25-30 मिनट लेट चलीं और कुछ इलाकों में पानी भी भरा. लेकिन बीएमसी (BMC) और राज्य सरकार ने साफ किया है कि फिलहाल मुंबई और पुणे में स्कूल बंद करने की कोई योजना नहीं है, स्कूल अपने तय समय पर ही खुलेंगे. 

ये भी पढ़ें- ऑफिस जाने के लिए संभलकर निकलें! दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम में सड़कें पानी-पानी, भारी ट्रैफिक जाम

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement