Advertisement

Roopa Ganguly: क्या बीजेपी से अलग होंगी रूपा गांगुली? इस TMC नेता से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Roopa Ganguly: बीजेपी पश्चिम बंगाल से इस बार मिथुन चक्रवर्ती को राज्यसभा में भेज सकती है. रूपा गांगुली के दलबदल की अटकलें तेज हो गई हैं. 

Roopa Ganguly: क्या बीजेपी से अलग होंगी रूपा गांगुली? इस TMC नेता से मुलाकात के बाद अटकलें तेज
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः बंगाल में बीजेपी को बड़ी नेता रूपा गांगुली (Roopa Ganguly) ने हाल ही में एक सामाजित कार्यक्रम में टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष (Kunal Ghosh) से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद से राजनीतिक गलियारे में रूपा गांगुली को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि रूपा गांगुली बीजेपी का साथ टीएमसी के साथ जा सकती हैं. वहीं रूपा गांगुली और कुणाल घोष दोनों ने ही इसे शिष्टाचार भेंट बताया है. दोनों की मुलाकात की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं. 

रूपा गांगुली को बताया बड़ी बहन
कुणाल घोष ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम किसी कार्यक्रम में मिले. हम अलग अलग राजनीतिक दलों से हैं लेकिन वह मेरी बड़ी बहन जैसी हैं. हमारी किशोरावस्था के दौरान वह प्रसिद्ध कलाकार थीं जिन्होंने महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाया था. किसी को भी हमारी शिष्टाचार भेंट से कोई राजनीतिक मतलब निकालने का प्रयास नहीं करना चाहिए.  

ये भी पढ़ेंः Gujarat Election में कांग्रेस की खास रणनीति, PM नरेंद्र मोदी नहीं सिर्फ़ बीजेपी पर करेगी हमला

बता दें कि रूपा गांगुली 2015 में बीजेपी में शामिल हुई थीं. बाद में उन्हें बीजेपी ने महिला मोर्चा की राज्य इकाई के अध्यक्ष का पदभार सौंपा. इसके अगले ही साल वह राज्यसभा पहुंचीं. रूपा गांगुली ने एक न्यूज चैनल से कहा कि भिन्न राजनीतिक पार्टी के व्यक्ति से बात करने का मतलब उसमें (उस दल में) शामिल होने की संभावना नहीं होती है. पश्चिम बंगाल की बीजेपी इकाई ने इस मामले को ज्यादा तवज्जो नहीं दी. माना जा रहा है कि बंगाल से भारतीय जनता पार्टी रूपा गांगुली को रिप्लेस करते हुए मिथुन चक्रवर्ती को राज्यसभा भेजने वाली है. ऐसे में रूपा गांगुली दलबदल पर विचार कर रही हैं.

ये भी पढ़ेंः Eknath Shinde का उद्धव ठाकरे पर तंज- मर्सिडीज कार से आगे निकल गया ऑटो-रिक्शा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement