Advertisement

पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने डाल दिया गर्म तेल, पढ़ें क्या थी वजह

MP Crime News: ऐसी शर्मनाक हरकत करने के बाद महिला फरार हो गई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने डाल दिया गर्म तेल, पढ़ें क्या थी वजह

MP Crime News

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर पति से लड़ाई होने के बाद पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर खौलता तेल डाल दिया. दर्द में तड़पते पति को छोड़कर महिला घर से फरार हो गई. मामले में पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आइए जानते हैं कि महिला ने ऐसा क्यों किया.

ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के माधवी नगर के रहने वाले 32 वर्षीय सुनील धाकड़ प्राइवेट जॉब करते हैं. उनकी पत्नी भावना भी उनके साथ ही रहती हैं. सुनील को शक था कि भावना पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से बातचीत करती है. ऐसे में जब सुनील ने देखा कि भावना युवक से फोन पर बातचीत कर रही हैं तो उन्होंने फोन छीन लिया. इससे पत्नी को गुस्सा आ गया.

ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज दौरे से होगी रोहित शर्मा की छुट्टी? अजिंक्य रहाणे को बनाया जा सकता है टीम का कप्तान

सोते हुए पति के प्राइवेट पार्ट पर डाला गर्म तेल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फोन छीनने की वजह से पत्नी गुस्से में थी. गुरुवार की रात करीब 2 बजे जब पति गहरी नींद में था, तभी पत्नी ने तेल गर्म करके पति के प्राइवेट पार्ट पर डाल दिया. इस घटना को अंजाम देने के बाद भावना मौके से फरार हो गई. दर्द में तड़पते सुनील ने चीख-पुकार मचाई तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए.  जिसके बाद सुनील को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाया गया.

ये भी पढ़ें: 'मैं बस हाथ मिला रहा था और फिर कोहली ने..', Virat Kohli के साथ विवाद पर नवीन उल हक का बड़ा खुलासा

मौके पर पहुंची पुलिस

मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. सुनील के बयान के आधार पत्नी भावना के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. पुलिस भावना की तलाश कर रही है. पीड़ित पति ने बताया कि भावना उसे लगातार परेशान कर रही थी.  पुलिस ने इस मामले पर कहा कि पीड़ित पति के शिकायत पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement