Advertisement

दोस्त का गला काटकर खून पी गया शख्स, वजह जान दंग रह जाएंगे आप

Crime News Hindi: घटना के बाद पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस इस मामले की जांच - पड़ताल कर रही है.

दोस्त का गला काटकर खून पी गया शख्स, वजह जान दंग रह जाएंगे आप

Crime News Hindi 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कर्नाटक के जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां के एक शख्स ने अपने दोस्त का गला काट दिया. इतना ही नहीं बल्कि दोस्त का गला काटने के बाद वह खून भी पी गया. पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. शख्स ने दोस्त की हत्या के पीछे जो वजह बताई है, उसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे.

यह दिल दहला देने वाली घटना कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर की है. कर्नाटक पुलिस के मुताबिक, विजय नाम के एक शख्स को शक था कि उसकी पत्नी के साथ उसके दोस्त के अवैध संबंध है. इसी सिलसिले में बात करने के लिए विजय ने अपने दोस्त मारेश को घर पर बुलाया. इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच खूब बहस हुई. 

यह भी पढ़ें- दिल्ली और मुंबई में आ गया मॉनसून, जानिए कब, कितनी होगी बारिश, कैसा रहेगा मानसून

विजय ने काटा दोस्त का गला

दोनों के बीच हो रही बहस के दौरान विजय ने धारदार हथियार से महेश पर हमला कर दिया. धारदार हथियार मारेश के गले पर जाकर लग गया. उसके गले से खून बहने लगा. जिसके बाद विजय ने अपने दोस्त महेश का खून पी लिया. इस घटना का वीडियो विजय के दूसरे दोस्त ने अपने फोन में बना लिया. घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई. 

यह भी पढ़ें- असम में बाढ़ से स्थिति गंभीर, 9 जिलों में 5 लाख लोग प्रभावित, NDRF और SDRF की टीमें तैनात

कैसी है महेश की हालत? 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायल मारेश की हालत स्थिर है. घटना के तुरंत बाद मारेश को अस्पताल ले जाया गया था. जहां डॉक्टरों ने उपचार किया, फिलहाल पीड़ित की हालत ठीक है. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह घर आ गया है. पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement