Advertisement

गर्लफ्रेंड संग इश्क फरमा रहा था दरोगा, महिला ने देखते ही कर दी धुनाई, छुड़ाने वाले भी सच्चाई जानकर देखने लगे तमाशा

मार्केट में खरीदारी करने पहुंची पत्नी की अचानक गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे पति पर पड़ी नजर. थाने ले जाकर मांगा तलाक. 

गर्लफ्रेंड संग इश्क फरमा रहा था दरोगा, महिला ने देखते ही कर दी धुनाई, छुड़ाने वाले भी सच्चाई जानकर देखने लगे तमाशा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मार्केट में सामान खरीद रही एक महिला दरोगा पति को गर्लफ्रेंड के साथ इश्क फरमाते देख आग बबूला हो गई. उसने पति के पास पहुंचते ही उसका कॉल कर पकड़कर धुनाई शुरू कर दी. पहले तो लोग बीच में महिला हटाने आए, लेकिन जैसे ही पता चला कि पिटाई करने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि दरोगा की पत्नी है. सभी अलग हो गए. वहीं पत्नी ने मार्केट में पति की धुनाई कर उसे पुलिस स्टेशन लेकर पहुंची. 

खबरों की मानें तो यह सारा मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का है. यहां कोतवाली थाने के रौता चौराहे का है. यहां एक पत्नी ने अपने यूपी पुलिस में तैनात दरोगा पति को गर्लफ्रेंड के साथ दबोच लिया.पति गर्लफ्रेंड के साथ बातों में मस्त था. इसी दौरान पत्नी ने उसे दबोचकर धुनाई शुरू कर दी. लोगों ने भी सच्चाई पता लगते ही दरोगा को खूब खरी खौटी सुनाई. वही गुस्साई पत्नी से दरोगा की धुनाई होती देख गर्लफ्रेंड मौका पाकर फरार हो गई.

पति को थाने लेकर पहुंची पत्नी

गुस्साई पत्नी पति को कॉलर पकड़कर थाने लेकर पहुंच गई. यहां उसने बताया कि उसका पति गोरखनाथ दीपक कुमार गोरखनाथ थाने में तैनात है, जबकि परिवार बस्ती में रहता है. यही पर ही उसकी गर्लफ्रेंड भी रहती है. बीते दिन दरोगा पत्नी और बच्चों को बिना बताए बस्ती में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा. वह बस्ती की मार्केट में गर्लफ्रेंड से इश्म फरमा रहा था. इसी दौरान उसकी पत्नी ने रंगे हाथ दबोच लिया. पत्नी ने पुलिस को शिकायत देकर तलाक की मांग की. हालांकि अभी कि इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

 

Advertisement
Advertisement

Advertisement