Advertisement

Petrol-Diesel Crisis: राजस्थान समेत कई राज्यों में बंद हुए हजारों पेट्रोल पंप, जानिए क्यों पड़ा तेल का सूखा

Why Petrol Pumps Closed Today: पेट्रोल और डीजल की सप्लाई कम होने के चलते राजस्थान और मध्य प्रदेश में हजारों पेट्रोल पंप बंद पड़े हैं.

Petrol-Diesel Crisis: राजस्थान समेत कई राज्यों में बंद हुए हजारों पेट्रोल पंप, जानिए क्यों पड़ा तेल का सूखा

राजस्थान में बंद पड़े हैं हजारों पेट्रोल पंप

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में डीजल-पेट्रोल की कमी हो गई है. इस कमी के चलते राजस्थान में हजारों पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं. राजस्थान के अलावा कर्नाटक और मध्य प्रदेश के भी कई पेट्रोल पंपों पर सूखे जैसे हालात देखे जा रहे हैं. अगर यह संकट इसी तरह जा रहा तो आने वाले समय में दो-तीन हज़ार पेट्रोल पंप और बंद हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार की ओर से डीज़ल-पेट्रोल पर एक्साइज़ ड्यूटी घटाए जाने के बाद पेट्रोलियम कंपनियों को नुकसान हो रहा है.

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाए जाने के बाद तेल कंपनियों ने सप्लाई कम कर दी है. राजस्थान के लगभग तीन हजार पेट्रोल पंप ऐसे हैं जिन पर स्टॉक बहुत कम बचा है. कहा जा रहा है कि अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले एक-दो दिन में पेट्रोल-डीजल का सूखा पड़ जाएगा. केंद्र सरकार की ओर से तेल सस्ता किए जाने के प्रयासों के बावजूद ऐसी स्थिति बन रही है कि लोगों को डीजल-पेट्रोल मिलना ही दूभर हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- Agnipath Scheme के विरोध में हंगामा जारी, युवा बोले- चार साल बाद हम कहां जाएंगे?

हफ्ते भर से नहीं हो रही है पर्याप्त सप्लाई
राजस्थान के पाली जिले में तो एस्सार और रिलायंस के 14 पंप पर ताले लग चुके हैं. इसके अलावा, 15-20 दिन पहले ही रिलायंस और एस्सार के 1500 से ज्यादा पंप बंद कर दिए गए थे. इन पेट्रोल पंप पर तेल की बिक्री पूरी तरह रोक दी गई है. इनमें सबसे ज़्यादा 1100 पंप एस्सार और 300-400 पंप रिलायंस के हैं.

यह भी पढ़ें- Ashneer Grover अपने स्टार्टअप के लिए जुटा रहे 300 मिलियन डॉलर का फंड, क्या है पूरी योजना

पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि पिछले 7 दिनों से राजस्थान के 6500 से ज्यादा पेट्रोल पंप पर तेल कंपनियां पर्याप्त सप्लाई नहीं कर रही हैं. इसकी वजह से तीन हजार से ज्यादा पंप पर तेल खत्म होने की स्थिति पैदा हो गई है. हालात ये हैं कि इन पंप पर सिर्फ़ आपात स्थिति भर का ही डीजल-पेट्रोल बचा है.

नुकसान उठाकर डीजल-पेट्रोल बेच रही हैं PSU
BPCL, HPCL और इंडियन ऑयले जैसी कई PSU कंपनियों ने कच्चे तेल के दाम में हो रही वृद्धि के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ये कंपनियां 14-18 रुपए प्रति लीटर के नुकसान पर पेट्रोल और 20-25 रुपए के नुकसान पर डीजल बेच रही हैं. 

यह भी पढ़ें- SBI  इस स्कीम में कराएगा ज्यादा कमाई, मात्र 100 रुपये से कर सकते हैं शुरुआत 

एचपीसीएल ने बताया है कि राजस्थान में उसके पंपों में मई में पेट्रोल की बिक्री पिछले महीने की तुलना में लगभग 41 प्रतिशत और डीजल में 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि निजी कंपनियों की बिक्री में क्रमशः 10.5 प्रतिशत और 30 प्रतिशत की गिरावट आ गई है. मध्य प्रदेश में पेट्रोल की बिक्री में 40.6 प्रतिशत और डीजल की बिक्री में 46.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. वहीं, निजी ईंधन के खुदरा विक्रेताओं में 4.3 प्रतिशत और 29.5 प्रतिशत की गिरावट आई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement