Advertisement

Bill Gates ने क्यों की PM Modi की तारीफ, भारत के लिए कह दी ये बड़ी बात

PM Modi ग्लोबल लाइफ मूवमेंट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए है. इस दौरान Bill Gates ने भारत को लेकर अहम बात कही है.

Bill Gates ने क्यों की PM Modi की तारीफ, भारत के लिए कह दी ये बड़ी बात
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वैश्विक पहल 'लाइफ मूवमेंट'  (Global Life Movement) के शुभारंभ में शामिल हुए. माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) भी इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए. इस कार्यक्रम में बिल गेट्स ने पीएम मोदी के शामिल होने पर उनका शुक्रिया कहा है.

क्या बोले बिल गेट्स

दरअसल, इस कॉन्फ्रेंस में बिल गेट्स ने कहा,"मैं इस वैश्विक पहल का नेतृत्व करने के लिए पीएम मोदी को बधाई देता हूं. हमारे वैश्विक जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने में भारत का नेतृत्व महत्वपूर्ण है. ग्रीनहाउस गैसों को खत्म करने के लिए हमें सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों की भागीदारी सहित सभी के तकनीकी और सहयोग की आवश्यकता है." 

पीएम मोदी ने की जलवायु संरक्षण की बात

वहीं इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा, "इस विश्व पर्यावरण दिवस पर हमारे पास प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने पर ध्यान देने के साथ 'केवल एक पृथ्वी' का नारा भी है. हमारे ग्रह की चुनौतियों को हम अच्छे से जानते हैं. दूसरों के लिए जाना जाता है. ऐसे में आवश्यकता है कि हम कुछ टिकाऊ और  मानव केंद्रित सामूहिक मजबूत कार्रवाई करें."

Noopur Sharma ने मांगी माफी, कहा- महादेव का अपमान सह नहीं पाई, शब्द वापस लेती हूं

इस दौरान पीएम ने कहा, "आइए हम 'Reduce, Reuse, Recycle' के सिद्धांतों का पालन करें. 'एक धरती- कई प्रयास' की जरूरत है. भारत वैश्विक कल्याण को आगे बढ़ाने के किसी भी प्रयास के समर्थन में खड़ा है.  विश्व पर्यावरण दिवस पर, आइए हम 'लाइफ-लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट' को वैश्विक जन आंदोलन बनाने का संकल्प लें."

ED ने भेजा सोनिया-राहुल को नोटिस तो शिवसेना ने पूछा- क्या नेहरू को भी भेजेंगे समन?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement