Advertisement

कौन हैं Sanjay Arora, जिन्हें बनाया गया है दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर, जानें इनके बारे में सब कुछ

दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर के नाम का ऐलान हो गया है. अब ये जिम्मेदारी संजय अरोड़ा संभालेंगे. वह कल से अपना कार्यभार लेंगे. जानते हैं कौन हैं संजय अरोड़ा और क्या रही हैं अब तक की उपलब्धियां

कौन हैं Sanjay Arora, जिन्हें बनाया गया है दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर, जानें इनके बारे में सब कुछ

Sanjay Arora- Delhi's new Police commissioner

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर के नाम का ऐलान हो गया है. अब दिल्ली के नए पुलिस कमिश्वर होंगे संजय अरोड़ा. वह राकेश अस्थाना की जगह लेंगे. संजय अरोड़ा के बारे में बताया जा रहा है कि वह 1988 बैच के तमिलनाडु कैडर के  IPS अफसर हैं. फिलहाल वह इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) में महानिदेशक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह दिल्ली के पुलिस कमिश्वनर का कार्यभार कल यानी 1 अगस्त से संभालेंगे. आज दिल्ली के मौजूदा पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना रिटायर हो रहे हैं.वह गुजरात कैडर के आईपीएस ऑफिसर थे. 

संजय अरोड़ा  ने 1997 से सन् 2000 तक उत्तराखंड में ITBP की कमान संभाली थी. इससे पहले वह तमिलनाडु पुलिस में वह प्रशासन और संचालन दोनों ही विभागों में एडीजीपी के पद पर भी रह चुके हैं.

संजय अरोड़ा ने जयपुर के मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री ली थी. इसके बाद IPS ज्वॉइन की और तमिलनाडु पुलिस में सेवाएं दीं.  वह स्पेशल टास्क फोर्स के सुपरिटेंडेंट भी रहे. उन्होंने वीरप्पन गैंग को नाको चने चबवाने में भी अहम भूमिका निभाई थी. 

ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy: जांच के आदेश के बाद झुकी दिल्ली सरकार, वापस लेगी अपनी एक्साइज पॉलिसी

1991 में उन्होंने NSG से ट्रेनिंग लीऔर स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप के निर्माण में अहम भूमिका निभाई. उन दिनों लिट्टे की गतिविधियों से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए ये कदम उठाया गया था. वह तमिलनाडु के कई जिलों में पुलिस सुपरिटेंडेंट भी रह चुके हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement