Advertisement

कौन है Rizwan Ashraf? पाकिस्तान से नूपुर शर्मा की हत्या करने आया भारत, पूछताछ में सामने आई ये डिटेल

Nupur Sharma News: नूपुर शर्मा की हत्या करने 16 जुलाई को पाकिस्तान से सीमा पार करके भारत में घुसा था यह शख्स. पूछताछ में सामने आईं ये बातें-

कौन है Rizwan Ashraf? पाकिस्तान से नूपुर शर्मा की हत्या करने आया भारत, पूछताछ में सामने आई ये डिटेल

नूपुर शर्मा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में नुपूर शर्मा की हत्या का साजिश का मामला भी सामने आया है. राजस्थान में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक घुसपैठिये को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ में कई तरह के खुलासे हुए हैं. सामने आया है कि पाकिस्तान से भारत में घुसा वह व्यक्ति नूपुर शर्मा की हत्या के इरादे से आया था.  बता दें कि श्रीगंगानगर (Sri Ganganagar) में इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तान (Pakistan) से भारत में घुसते समय इस घुसपैठिए को पकड़ा गया था. जानिए कौन है यह व्यक्ति और कैसे और क्यों रची गई थी हत्या का यह साजिश

कौन है नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) की हत्या करने आया यह व्यक्ति
पुलिस के मुताबिक घुसपैठिए के पास कुछ धार्मिक किताबें और दो चाकू बरामद हुए हैं. एक चाकू की लंबाई 11 इंच थी. घुसपैठिए ने कहा कि वो नूपुर शर्मा के आपत्तिजनक बयान के विरोध में उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए यहां आया है. उसे नहीं पता कि नूपुर शर्मा कहां रहती हैं. नूपुर शर्मा की हत्या की साजिश करने आए इस व्यक्ति का नाम रिजवान अशरफ बताया गया है. वह उत्तरी पाकिस्तान के मंडी बहाउद्दीन शहर का रहने वाला है.  

ये भी पढ़ें- Sidhu Moosewala Murder Case: मूसेवाला मर्डर में शामिल 3 गैंगस्टर्स को पुलिस ने घेरा, अटारी बॉर्डर के पास जारी एनकाउंर में एक शूटर ढेर

कब भारत में दाखिल हुआ था रिजवान अशरफ (Rizwan Ashraf)
रिजवान अशरफ ने 16 जुलाई को रात 11 बजे बॉर्डर क्रॉस किया था. इंटरनेशनल बॉर्डर पर गश्त करते हुए बीएसएफ टीम ने उसे धर दबोचा था. उसका व्यवहार संदेहास्पद था. इसके बाद उस व्यक्ति को हिंदूमालकोट पुलिस को सौंप दिया गया था. अब इंटेलीजेंस ब्यूरो और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग की उससे पूछताछ जारी है. कहा जा रहा है कि उससे पूछताछ में सामने आई जानकारियां आने वाले दिनों में सार्वजनिक की जाएंगी.

ये भी पढ़ें- Nupur Sharma को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पैगंबर मोहम्मद विवाद में नहीं होगी गिरफ्तारी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement