Advertisement

कौन है वह लड़की जिसका राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में पकड़ा हाथ?

Poonam Kaur: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ तेलगू एक्ट्रेस पूनम कौर की एक तस्वीर वायरल हो रही है.

कौन है वह लड़की जिसका राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में पकड़ा हाथ?

राहुल गांधी के साथ पूनम कौर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा लगातार सुर्खियां बंटोर रही है. इन दिनों कांग्रेस की यह यात्रा राहुल गांधी की एक महिला के साथ वायरल हो रही तस्वीर को लेकर सुर्खियों में है. वायरल हो रही तस्वीर में राहुल गांधी एक महिला का हाथ पकड़कर मार्च करते दिखाई दे रहे हैं. यह तस्वीर तेलंगाना के महबूबनगर के धर्मपुर इलाके की है. 

कौन है महिला?
तस्वीर में राहुल गांधी के साथ दिखाई दे रही महिला का नाम पूनम कौर है. पूनम कांग्रेस पार्टी की नेता हैं. वह पेशे से एक सामाजिक कार्यकर्ता और तेलगु एक्ट्रेस हैं. पूनम कौर के साथ ओसमानिया यूनिवर्सिटी के छात्र भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे.

पढ़ें- दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ को लिखी चिट्ठी में कहा- पोस्टर में न लगवाएं मेरे फोटो

क्यों पैदा हुआ विवाद?
राहुल गांधी और पूनम कौर की तस्वीर सामने आने के बाद बीजेपी एक्टिविस्ट प्रीति गांधी ने यह फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, "अपने परदादा के पदचिन्हों पर चलते हुए !!" इसके साथ प्रीति गांधी ने हंसते हुए इमोजी का भी प्रयोग किया.

पढ़ें- राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला-  कर्नाटक में चल रही है '40 पर्सेंट कमीशन सरकार'

बस यहीं से विवाद की शुरुआत हो गई. प्रीति गांधी के ट्वीट पर कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई. कई प्रमुख महिला राजनेताओं ने प्रीति गांधी को उनके ट्वीट को गलत और अपमानजनक करार दिया.

पढ़ें- 'भगवान राम से भी ज्यादा पैदल चलेंगे राहुल गांधी, ऐतिहासिक होगी यात्रा'

पूनम कौर ने क्या कहा
प्रीति गांधी के इस ट्वीट पर पूनम कौर की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई. एक्ट्रेस ने ट्विटर पर लिखा कि "यह आपके लिए पूरी तरह से अपमानजनक है, याद रखें कि प्रधान मंत्री ने नारीशक्ति के बारे में बात की थी." पूनम कौर ने अपने ट्वीट में बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वह एक समय अचानक फिसल कर गिरने वाली थीं तब राहुल गांधी ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें संभाला.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement