भारत
ऑपरशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान के 9 अतंकवादी संगठनों पर एयर स्ट्र्राइक की. ऐसे में आज हम आपको बताते की ऑपरेशन सिंदूर का लोगो किन दो भारतीय सेना के अधिकारियों ने किया था.
पहलगाम आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की जान चली गई थी, इसके बाद भारत ने पाकिस्तानी आतंकी संगठनों पर हमला किया. भारत की सैन्य प्रतिक्रिया एक संदेश भेजने के साथ-साथ रणनीतिक जवाबी कार्रवाई के बारे में भी थी. जब भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर जवाबी सटीक हमले शुरू किए, तो उसने संकल्प का प्रतीक भी पेश किया. एक लोगो जो नुकसान और न्याय के रोष का प्रतिनिधित्व करता है. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से पूरा भारत देश खुश हुआ और हर भारतीय को सेना पर गर्व हुआ लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर का लोगों किसने डिजाइन किया था.
आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के लोगो को भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष गुप्ता और हवलदार सुरिंदर सिंह ने तैयार किया था. इस लोगो के डिजाइन में ऑपरेशन का नाम मोटे अक्षरों में लिखा है, जिसमें एक 'O' लाल सिंदूर के कटोरे जैसा आकार का था. गिरा हुआ सिंदूर विधवा महिलाओं को दर्शाता है . ये उस बिखरे हुए खून को दिखाता है जो आतंकियों ने फैलाया था. हिंदू महिलाएं जो पारंपरिक रूप से वैवाहिक स्थिति के प्रतीक के रूप में सिंदूर लगाती हैं - जिन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में अपने पतियों को खो दिया था. ये हर उस स्त्री के सिंदूर का बदला था.
ये भी पढ़ें-Operation Sindoor का वो वॉर रूम, जहां Live मॉनिटरिंग कर रहे थे तीनों सेनाध्यक्ष, सामने आई तस्वीर
सरकारी सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर नाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंजूरी दी थी , जिसे पहलगाम नरसंहार के बाद की भावनात्मक स्थिति को दर्शाने के लिए चुना गया था, विशेष रूप से वहां पीछे रह गई विधवाओं के लिए. पाकिस्तान के खिलाफ भारत द्वारा पिछले लगभग सभी सैन्य अभियानों में आंतरिक रूप से विश्वास जगाने और बाहरी रूप से ताकत का संदेश देने के लिए पारंपरिक सैन्य नाम रखे गए हैं. कभी-कभी ऑपरेशन की गोपनीयता बनाए रखने के लिए नाम चुने जाते थे और कभी-कभी नाम भारतीय पौराणिक कथाओं से भी लिए जाते थे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.