भारत
BJP MP Ananta Maharaj: वेस्ट बंगाल की बीजेपी सरकार ने राज्यसभा सांसद अनंत महाराज से बंग विभूषण पुरस्कार वापस ले लिया है. राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं. अनंत महाराज ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की.
Who is BJP MP Ananta Maharaj: वेस्ट बंगाल से बीजेपी के पहले राज्यसभा सांसद नागेंद्र नाथ रॉय उर्फ अनंत महाराज से राज्य सरकार ने बंग विभूषण सम्मान वापस ले लिया गया है. राज्य सरकार की ओर से उन पर यह कार्रवाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में की गई. इस मामले में उन पर FIR भी दर्ज की गई है. यह FIR कूचबिहार में एक स्थानीय व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज की गई है. आइए जानते हैं कि अनंत महाराज कौन हैं और बंगाल की शुभेंदु सरकार ने अपनी ही पार्टी के सांसद पर यह कार्रवाई क्यों की.
अनंत महाराज ने हाल ही में नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर विवादित बयान दिया था. उन्होंने बोस को युद्ध अपराधी बताया था और आजादी की लड़ाई में उनकी लीडरशिप और उनके आजाद हिंद फौज की भूमिका पर सवाल उठाए थे.
राज्य सरकार ने सम्मान वापस लेने का कोई ठोक कारण नहीं बताया, लेकिन एक आदेश जारी कर कहा कि कुछ ऐसे परिस्थितियां बनी कि अनंत महाराज से बंग विभूषण सम्मान वापस लेना पड़ा. उन्हें यह सम्मान फरवरी 2026 में पश्चिम बंगाल की ममता सरकार की ओर से दिया गया था. बीजेपी नेताओं ने भी इन टिप्पणियों से खुद को अलग कर लिया और इन्हें उनकी निजी राय बताया.
सरकार ने आगे निर्देश दिया कि रॉय अब खुद को इस पुरस्कार का प्राप्तकर्ता नहीं बता सकते और सभी विभागों को निर्देश दिया कि वह बंग विभूषण पुरस्कार पाने वालों के आधिकारिक रिकॉर्ड से उनका नाम हटा दें. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने और नेताजी का अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
अनंत महाराज उत्तर बंगाल बंगाल में राजबंशी समुदाय के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं. वह कूचबिहार के रहने वाले हैं. वह पश्चिम बंगाल के बीजेपी के राज्यसभा सांसद हैं. वह खुद को कूचबिहार का स्वयंभू राजा घोषित कर चुके हैं. वह जुलाई 2023 में बीजेपी के टिकट पर राज्यसभा पहुंचे थे. उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं था और वह निर्विरोध चुने गए थे.
बंग विभूषण सम्मान की शुरुआत पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से साल 2011 में की गई थी. यह राज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो राज्य सरकार की ओर से कला, खेल, समाज सेवा, साहित्य और संस्कृत के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है. अब तक करीब 79 लोगों को यह पुरस्कार राज्य सरकार की ओर से दिया जा चुका है.
पहला बंग विभूषण पुरस्कार 2011 में अमला शंकर को दिया गया था. वह एक फेमस नृत्यांगना और कोरियोग्राफर थी. उन्हें कला के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए यह पुरस्कार दिया गया था. 101 साल की उम्र में जुलाई 2020 में उनका निधन हो गया था.
ये भी पढ़ें - चमोली ही नहीं सिलक्यारा टनल में भी हुआ था ऐसा ही हादसा... फंस गए थे 41 मजदूर, कहानी 17 दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन की