Advertisement

कौन हैं उदयनिधि जो बने तमिलनाडु के Deputy CM, सनातन धर्म को डेंगू-मलेरिया कहकर विवादों में घिरे थे

तमिलनाडु के नए उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन हैं. इस नए बदलाव के बाद कैबिनेट में भी फेरबदल हो गया है.

Latest News
कौन हैं उदयनिधि जो बने तमिलनाडु के Deputy CM, सनातन धर्म को डेंगू-मलेरिया कहकर विवादों में घिरे थे
Add DNA as a Preferred Source

तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन  (Udhayanidhi Stalin) को डिप्टी सीएम बनाया गया है. उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) के बेटे हैं. उदयनिधि के उपमुख्यमंत्री बनते ही कैबिनेट में भी फेरबदल हो गया है. डीएमके (DMK) के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार में खेल मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन को उपमुख्यमंत्री बना दिया गया है. इसके अलावा वी सेंथिल बालाजी, आर राजेंद्रन, डॉ गोवी चेढियान और एसएम नासर को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है.  

आपको बता दें मंत्रिमंडल में जगह बनाने वाले वी सेंथिल बालाजी AIADMK के कथित कैश-फॉर-जॉब घोटाले में शामिल होने और प्रवर्तन निदेशालय की ओर से मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाए जाने से पिछले 15 महीने से सलाखों के पीछे थे. उन्हें गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर रिहा कर दिया गया.  बालाजी ने ईडी द्वारा कथित नौकरी घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किए जाने के कई महीने बाद इस साल फरवरी में इस्तीफा दे दिया था. अब मंत्रिमंडल में पूर्व परिवहन मंत्री सेंथिल बालाजी को कौन सा विभाग मिलेगा, ये अभी तक स्पष्ट नहीं है.

विवादों से डिप्टी सीएम तक
उदयनिधि स्टालिन पिछले साल सनातन धर्म पर अपने बयान को लेकर चर्चा में थे. उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू-मलेरिया से की थी. उनके इस बयान की बीजेपी समेत कई राजनीतिक दलों ने निंदा की थी. वे राज्य सरकार में पहले से ही मंत्री थे, इसलिए उन्होंने शपथ नहीं ली. कैबिनेट में उपमुख्यमंत्री बनाकर उनका कद बढ़ा दिया गया है.


यह भी पढ़ें - 'भारत का कॉन्सेप्ट नहीं है Secularism', तमिलनाडु के गवर्नर आर.एन. रवि का बड़ा बयान


 

राजभवन की एक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री स्टालिन ने तमिलनाडु के राज्यपाल से सिफारिश की कि युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री थिरु उदयनिधि स्टालिन को उनके मौजूदा विभागों के अलावा योजना और विकास विभाग भी दिया जाए और उन्हें उमुख्यमंत्री के रूप में नामित किया जाए. अब उदयनिधि स्टालिन राज्य के उपमुख्यमंत्री बन गए हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement