Advertisement

कौन हैं टीचर अवंतिका गुप्ता? जिसके चक्कर में नौकरी खो बैठे BSA, प्रिंसिपल को जाना पड़ा जेल!

Sitapur BSA Assault Case: रिकॉर्डिंग में BSA को प्रिंसिपल बृजेंद्र कुमार से यह कहते सुना जा सकता है कि अगर ग्रामीण पूछें कि टीचर अवंतिका कहां हैं? तो कहना की लीव पर हैं. इसपर प्रिंसिपल ने जवाब दिया मेडम कम से कम एक दिन तो आएं.

Latest News
कौन हैं टीचर अवंतिका गुप्ता? जिसके चक्कर में नौकरी खो बैठे BSA, प्रिंसिपल को जाना पड़ा जेल!

महिला टीचर को लेकर हेडमास्टर और बीएसए में मारपीट

Add DNA as a Preferred Source

Sitapur Education Officer Assault: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. यहां एक प्राइमरी स्कूल की महिला टीचर की वजह से प्रिंसिपल और बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) आपस में भिड़ गए. प्रिसिंपल ने बीएसए को बेल्ट से पीटने की कोशिश की. इस मामले में हेडमास्टर को अरेस्ट कर लिया गया है. जबकि BSA और महिला टीचर को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने सस्पेंड कर दिया है.

दरअसल, मामला सीतापुर के महमूदाबाद ब्लॉक के नदवा सरकारी प्राइमरी स्कूल का है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला टीचर अवंतिका गुप्ता लंबे समय से स्कूल नहीं आ रही थी, लेकिन रजिस्टर में उसकी बराबर हाजिरी (Attendance) लग रही थी. इसको लेकर प्रिंसिपल बृजेंद्र कुमार वर्मा ने कई बार BSA अखिलेश प्रताप सिंह को शिकायत की, लेकिन उसकी सुनवाई पर कोई ध्यान ही नहीं दिया जा रहा था.

महिला टीचर के लिए प्रिंसिपल पर दवाब बना रहे थे BSA
एक रिकॉर्डिंग में प्रिंसिपल बृजेंद्र कुमार से बीएसए अखिलेश प्रताप को यह कहते सुना जा सकता है कि अगर ग्रामीण पूछें कि टीचर अवंतिका गुप्ता कहां तो कहना की लीव पर हैं. इसपर प्रिंसिपल ने जवाब दिया मेडम कम से कम एक दिन तो आएं. उनकी गाड़ी रोज मेरे घर के सामने से गुजरती है. लोगों से क्या कहूं? इससे लग रहा था कि बीएसए और महिला टीचर के बीच सांठगांठ थी.

यह भी पढ़ें: कौन हैं पेटल गहलोत? DU से पासआउट, गिटार बजाने में भी उस्ताद, जिन्होंने UN में पाकिस्तान की असलियत को किया उजागर

बताया जा रहा है कि 23 सितंबर को हेडमास्टर बृजेंद्र कुमार वर्मा, अवंतिका की शिकायत लेकर BSA अखिलेश प्रताप सिंह के दफ्तर पहुंचे थे. लेकिन वहां बीएसए के जवाब सुनकर बृजेंद्र कुमार इतने गुस्से में आ गए कि अपना बेल्ट निकालकर अखिलेश प्रताप की पिटाई कर दी.

प्रिंसिपल की पत्नी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
इस बीच वहां मौजूद सदस्यों ने हेडमास्टर बृजेंद्र कुमार को पकड़ लिया. प्रिंसिपल की पत्नी ने आरोप लगाया कि बीएसए मेरे पति का उत्पीड़न कर रहे थे. इसलिए वो आपा खो बैठे. इस दौरान उनके पति के साथ बीएसए के साथ 8-10 लोगों ने काफी मारपीट भी की. प्रिंसिपल को काफी चोटें आई हैं. उनका पूरा परिवार डरा हुआ है.

20 सेकंड का वीडियो

इस घटना से जुड़ा 20 सेकंड का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें हेडमास्टर बेल्ट से बीएसए की पिटाई करते दिख रहे हैं. इस विवाद की वजह से प्रिंसिपल जेल चले गए. लेडी टीचर और BSA की कुर्सी चली गई. लेकिन इस विवाद की वजह अवंतिका गुप्ता थीं.

स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने भी महिला टीचर के बारे में बताया कि वो स्कूल में कभी भी टाइम पर नहीं आती थीं. जब स्कूल में आतीं तो पढ़ाती भी नहीं थीं. वह सिर्फ मेकअप में लगी रहती या फिर रील्स बनाती.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement