भारत
प्रसन्ना शंकर नारायणन सिंगापुर में रहने वाले भारतीय मूल के उद्यमी हैं. उन्होंने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि वो किसी और विवाहित व्यक्ति के साथ मिलकर उन्हें धोखा दे रही हैं.
सैन फ्रांसिस्को में 10 बिलियन डॉलर की एचआर कंपनी Rippling के भारतीय सह-संस्थापक ने दावा किया है कि उनकी पत्नी ने एक विवाहित व्यक्ति के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया और जब वे तलाक लेने की प्रक्रिया में थे, तो उन्होंने उनके खिलाफ बलात्कार और बच्चे के अपहरण के फर्जी मामले दर्ज करवाए. रिपलिंग के प्रसन्ना शंकर, जो हाल ही में तलाक लेने के लिए वापस भारत लौटे हैं. उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि उनकी पत्नी ने उन पर बलात्कार, घरेलू हिंसा और अपहरण का झूठा आरोप लगाया है. कथित तौर पर पुलिस में अपने संबंधों का इस्तेमाल करके उन्हें परेशान किया जा रहा है. जवाब में, शंकर ने उन पर उनके 9 वर्षीय बेटे का अपहरण करने का आरोप लगाया है.
प्रसन्ना शंकर नारायणन सिंगापुर में रहने वाले भारतीय मूल के उद्यमी हैं. चेन्नई, तमिलनाडु में जन्मे और पले-बढ़े, उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली (एनआईटी त्रिची) से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजएशन की डिग्री हासिल की, जहां उनकी मुलाकात उनकी पत्नी से हई थी. उनकी पत्नी का नाम दिव्या शशिधर है. दोनों की शादी को 10 साल हो गए हैं और उनका एक 9 साल का बेटा भी है.
Anoop's wife sent me the message my wife had sent Anoop and hotel bookings she made for him. pic.twitter.com/0gs1mMBc6d
— Prasanna S (@myprasanna) March 23, 2025
ये भी पढ़ें-UP: इश्क किसी से और दूल्हा बना कोई और, फिर हुई दो हत्याएं, पढ़िए लखनऊ डबल मर्डर की पूरी कहानी
प्रसन्ना शंकर ने लिखा, "मैं और मेरी पत्नी दिव्या 10 साल से शादीशुदा हैं और हमारा एक 9 साल का बेटा है. हाल ही में हमारी शादी टूट गई जब मुझे पता चला कि उसका अनूप नाम के एक व्यक्ति के साथ 6 महीने से ज्यादा समय से अफेयर चल रहा है."
My name is Prasanna, who previously founded Rippling (worth $10B); I'm going through a divorce. I'm now on the run from the Chennai police hiding outside of Tamil Nadu. This is my story.
— Prasanna S (@myprasanna) March 23, 2025
प्रसन्ना शंकर ने सबूत के तौर पर दिव्या और अनूप के बीच संदेशों के स्क्रीनशॉट और होटल बुकिंग के स्क्रीनशॉट साझा किए, जो अनूप की पत्नी ने प्रदान किए थे. तलाक की प्रक्रिया विवादास्पद हो गई, जब शंकर ने दावा किया कि दिव्या ने समझौते के बदले लाखों डॉलर की मांग की. बातचीत विफल होने पर, दिव्या ने शंकर के खिलाफ घरेलू हिंसा, बलात्कार और निजी वीडियो प्रसारित करने के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई.उद्यमी ने आगे आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने उसके नौ साल के बेटे को अपहरण करके अमेरिका ले गई, जिसके कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाल अपहरण का मामला दर्ज कराना पड़ा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.