Advertisement

Lawrence Bishnoi: कौन है नोनी राणा? जो गोल्डी बराड़ से अलग होने के बाद लॉरेंस बिश्नोई का बना नया साथी

Lawrence Bishnoi: गोल्डी बराड़ और लोरेंस बिश्नोई ने अलग-अलग होने के बाद अपना काम शुरु कर दिया है. जहां गोल्डी गोदरा के साथ तो वहीं लोरेंस बिश्नोई ने नीना राणा के साथ काम शुरू कर दिया है.

Latest News
Lawrence Bishnoi: कौन है नोनी राणा? जो गोल्डी बराड़ से अलग होने के बाद लॉरेंस बिश्नोई का बना नया साथी

Lawrence Bishnoi new partner noni rana

Add DNA as a Preferred Source

Lawrence Bishnoi: पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई अब एक दूसरे से अलग हो गए हैं. इन दोनों की जोड़ी टूट जाने से कहीं न कहीं नेशनल खूफिया एजेंसियों के लिए मुसीबत बढ़ गई है. खबर है कि दोनों ने अब अपनी-अपनी अलग टीम बना ली है और दोनों एक दूसरे से अलग होकर काम कर रहे हैं. जहां गोल्डी अज़रबैजान के गैंगस्टर रोहित गोदारा के साथ मिलकर काम कर रहा है, वहीं बिश्नोई ने कनाडा में बैठे नोनी राणा के साथ नया गठबंधन बना लिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं क्या कि नोनी राणा कौन है?

कौन है नोनी राणा
नोनी राणा हरियाणा के यमुनानगर से ताल्लुक रखने वाले कुख्यात गैंगस्टर काला राणा (वीरेंद्र प्रताप) का छोटा भाई है. नोनी राणा का असली नाम सूर्या प्रताप हैं. नोनी राणा अमेरिका में बैठकर लॉरेंस बिश्नोंई के लिए पैसा बसूलने का काम कर रहा है. खूफिया एजेंसियों ने जानकारा दी है कि नोनी अमेरिका में छुपा बैठा है और लॉरेंस के कारोबार को बढ़ा रहा है. नोनी कभी भी डायरेक्ट भारत में कॉल नहीं करता बल्कि वह भारत में संपर्क करने के लिए वर्चुअल प्राईवेट नेटवर्क यानी (VPN) का इस्तेमाल करता है और दूसरे देशों से भारत में कॉल करता है जिससे उसकी पहचान न उजागर हो. 

क्यों हुए दोनों अलग
अब आपके मन में ये सवाल तो जरूर ही आ रहा होगा कि आखिर गोल्डी और लोरेंस के बीच ये टूट हुई कैसे और इसकी वजह क्या है. दरअसल लोरेंस और गोल्डी के एक-दूसरे से अलग होने के पीछे बिश्नोंई का भाई अनमोल हैं. नवंबर 2024 में अमेरिका में फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़े गए अनमोल को जमानत दिलाने के लिए गोल्डी और गोदारा ने मदद नहीं की. इसी से नाराज होकर लोरेंस ने गोल्डी बराड़ से सारे रिश्ते खत्म कर दिए. हालांकि अनमोल को बाद में बेल मिली, पर अनमोल अभी एंकल ट्रेकर के निशाने पर है. 

पैर में पहनाया ब्रेसलेट
दरअसल जब अनमोल को बेल मिली तब उसके पैर में एक ब्रेसलेट पहनाया गया है जो उसकी लोकेशन के बारे में हमेशा जानकारी देता रहता हैं. ' सू्त्रों के हवाले से खबर है कि इस मुद्दे पर हाल ही में पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने NIA के साथ बात की थी.

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement