Advertisement

कौन है पाकिस्तानी आतंकी Mohammad Yusuf Azhar उर्फ 'घोसी साहब', जिसका ऑपरेशन सिंदूर में हुआ खात्मा, कांधार हाईजैक में था शामिल

Operation Sindoor में पांच बड़े आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई है. सूत्रों के अनुसार, भारतीय हमलों में मारे गए कई आतंकवादियों में मुदस्सर खादियां खास, हाफिज मुहम्मद जमील, मोहम्मद यूसुफ अजहर, खालिद (अबू अकाशा) और मोहम्मद हसन खान शामिल थे.

Latest News
कौन है पाकिस्तानी आतंकी Mohammad Yusuf Azhar उर्फ 'घोसी साहब', जिसका ऑपरेशन सिंदूर में हुआ खात्मा, कांधार हाईजैक में था शामिल

Mohammad Hassan Khan

Add DNA as a Preferred Source

7 मई की सुबह करीब 1.30 बजे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया. सूत्रों के अनुसार, भारतीय हमलों में मारे गए कई आतंकवादियों में मुदस्सर खादियां खास, हाफिज मुहम्मद जमील, मोहम्मद यूसुफ अजहर, खालिद (अबू अकाशा) और मोहम्मद हसन खान शामिल थे. मारे गए ये आतंकवादी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के सबसे हाई-प्रोफाइल लोगों में से थे, जिनके लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद दोनों से गहरे संबंध थे. 

कौन है मोहम्मद यूसुफ अजहर

मोहम्मद यूसुफ अजहर, उर्फ उर्फ उस्ताद जी, मोहम्मद सलीम, घोसी साहब मसूद अजहर का साला है. भारत पिछले 20 सालों से यूसुफ अजहर न्याय के कठघरे में लाने की कोशिश कर रहा था. यूसुफ अजहर का नाम पहली बार तब सामने आया जब 1999 कें काठमांडू से दिल्ली जा रहे विमान इंडियन एयरलाइन्स फ्लाइट IC 814 को हाईजैक कर लिया गया था. यूसुफ अजहर को मोहम्मद सलीम उर्फ उस्ताद गौरी के नाम से भी जाना जाता है. प्लेन हाईजैक करने वाले आतंकियों में से एक अजहर भी था.

ये भी पढ़ें-मसूद अजहर का साला था हाफिज़ मोहम्मद जमील, बच्चों को बनाता था कट्टरपंथी, IAF के ऑपरेशन सिंदूर में हुआ ढेर

इंटरपोल नोटिस के अनुसार, यूसुफ अजहर कराची में पैदा हुआ था और हिन्दी और उर्दू बोलता है. 2002 में भारत ने पाकिस्तान को 20 मोस्ट वांटेड आतंकियों सूची सौंपी थी लेकिन उस पर पाकिस्तान ने कोई कार्रवाई नहीं की.

कांधार कांड में था शामिल 

माना जाता है कि मौलाना यूसुफ अजहर दिसंबर 1999 में इंडियन एयरलाइंस एयरबस आईसी-814 के अपहरणकर्ताओं में से एक था, जिसके कारण सात दिनों के संकट के बाद यात्रियों के बदले मसूद अजहर और दो अन्य आतंकवादियों को रिहा किया गया था. काठमांडू से नई दिल्ली जाने वाली इस फ्लाइट को भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद अपहृत कर लिया गया था और अंत में अफगानिस्तान के कंधार ले जाने से पहले कई स्थानों पर उड़ाया गया था.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement