Advertisement

कौन हैं काशी की दीदी रंजुबाला सिंह? लीला फाउंडेशन से गरीब बच्चों के चेहरे पर ला रहीं मुस्कान

आज हम आपको जिन शख्सियस से मिलवाने जा रहे हैं उन्होंने जिंदगी के बुरे दौर से निकलकर अपनी जिंदगी को दूसरों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया. मिलिए काशी की दीदी रंजुबाला सिंह से...

Latest News
कौन हैं काशी की दीदी रंजुबाला सिंह? लीला फाउंडेशन से गरीब बच्चों के चेहरे पर ला रहीं मुस्कान

रंजुबाला

Add DNA as a Preferred Source

जो विपरीत परिस्थितियों से न हारे उसे ही असल जिंदगी में 'हीरो' कहते हैं. अपने लिए तो सभी जीते हैं लेकिन दूसरों के लिए जीने वाले लोग बेहद कम ही देखने को मिलते हैं. आज हम आपको जिन शख्सियस से मिलवाने जा रहे हैं उन्होंने जिंदगी के बुरे दौर से निकलकर अपनी जिंदगी को दूसरों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया. 

हम बात कर रहे हैं वाराणसी से ताल्लुक रखने वाली रंजुबाला सिंह की जिन्हें लोग प्यार से काशी की दीदी के नाम से भी बुलाते हैं. अपने शरीर का अधिकांश भाग जल जाने के बाद उन्होंने अपना जीवन गरीब बच्चों को समर्पित कर दिया. खुद राजनीति विज्ञान से बीए तक की पढ़ाई करने वाली रंजुबाला आज सैकड़ों बच्चों के जीवन को शिक्षा के प्रकाश से भर रही हैं.

रिटायर्ड बीएसएफ अधिकारी हैं पति

रंजुबाला सिंह के पति गोविंद सिंह रिटायर्ड बीएसएफ अधिकारी हैं और उन्होंने अपनी पत्नी को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया. देश की सेवा के लिए अपने जान की बाजी लगाने वाले गोविंद सिंह ने अपनी पत्नी को एक एनजीओ खोलने के लिए प्रोत्साहित किया. आज रंजुबाला वाराणसी में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही हैं. उन्होंने लीला फाउंडेशन नाम से एक संस्था बनाई है जिसमें सैकड़ों ऐसे बच्चे पढ़ते हैं जिन्हें कभी स्कूल जाना तक नसीब नहीं हुआ था.

कहते हैं कि जब कुछ करने का मन में लगन हो तो सारी कायनात आपके साथ नेक काम में जुट जाती है. अपने जिंदगी के छोटे-छोटे दुखों से तो हर कोई परेशान हो जाता है लेकिन अपनी परेशानी को किनारे रखकर दूसरों की सेवा में जुटे रहने का नाम ही रंजुबाला सिंह है. आज रंजुबाला ने न सिर्फ अपना जीवन संवारा है बल्कि वह सैकड़ों बच्चों के मुस्कान की भी वजह बनी हैं. आज कई लोग उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपनी मंजिल हासिल करने में जुटे हुए हैं.

डीएनए वीमेन अचीवर्स अवार्ड्स 2025 उन प्रयासों, रणनीतिक योजना और दृढ़ संकल्प को मान्यता देता है, जिसने महिलाओं को आगे बढ़ने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए सशक्त बनाया है. हमने सर्वश्रेष्ठ महिला अचीवर्स की पहचान की है और एक भव्य कार्यक्रम में उनकी सफलता का जश्न मनाने के लिए उत्साहित हैं. हमारे साथ इस मुहीम जुड़ें क्योंकि हम उन महिलाओं की सराहना करते हैं जो अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रभाव डाल रही हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement