Advertisement

कौन हैं जस्टिस विपुल पंचोली जिन्हें सुप्रीम कोर्ट में मिली नियुक्ति? इतने साल की सर्विस के बाद बनेंगे CJI

पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपुल पंचोली को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है. जानें कौन हैं वह और उनका अबतक जज के तौर पर करियर कैसा रहा है...

Latest News
कौन हैं जस्टिस विपुल पंचोली जिन्हें सुप्रीम कोर्ट में मिली नियुक्ति? इतने साल की सर्विस के बाद बनेंगे CJI

Justice Vipul Pancholi (Photo:ANI)

Add DNA as a Preferred Source

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपुल पंचोली की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी. सुप्रीम कोर्ट में जजों के स्वीकृत पदों की संख्या 34 है, लेकिन यह अभी केवल 32 जजों के साथ काम कर रहा है. अब न्यायमूर्ति आलोक अराधे और न्यायमूर्ति विपुल पंचोली की पदोन्नति के साथ दोनों वैकेंसी भर दी गई है जिससे अब कोर्ट अपनी पूरी क्षमता से काम करेगा.

साल 2031 में सीजेआई बनेंगे विपुल पंचोली

न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची के दो अक्टूबर 2031 को रिटायर होने के बाद न्यायमूर्ति पंचोली अक्टूबर 2031 में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बनने की कतार में होंगे. वह तीन अक्टूबर 2031 को सीजेआई का पदभार ग्रहण करेंगे और 27 मई 2033 को सेवानिवृत्त होंगे.

यह भी पढ़ें- कौन हैं जस्टिस आलोक अराधे जिन्हें Supreme Court के जज के तौर पर किया गया प्रमोट? जानें अबतक किन High Courts में किया काम

अहमदाबाद में 28 मई 1968 को जन्मे न्यायमूर्ति विपुल पंचोली को एक अक्टूबर 2014 को गुजरात हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था और 10 जून 2016 को उन्हें स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था. इसके बाद उन्हें पटना हाई कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया और उन्होंने 24 जुलाई 2023 को न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी.

21 जुलाई को बने थे पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

न्यायमूर्ति पंचोली इस साल 21 जुलाई को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने थे. उन्होंने सितंबर 1991 में ‘बार’ में प्रवेश किया और गुजरात हाई कोर्ट में एक वकील के रूप में वकालत शुरू की थी. उन्हें गुजरात हाई कोर्ट में सहायक सरकारी वकील और अतिरिक्त लोक अभियोजक के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्होंने मार्च 2006 तक सात साल तक इस पद पर कार्य किया था.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement