Advertisement

लॉरेंस बिश्नोई के बाद कौन है उसका नंबर 2? जो कनाडा से चलाता है अपना गैंग

ये गैंग केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ऑपरेट करता है. इस गैंग की बात करें तो लॉरेंस बिश्नोई इसके सरगना हैं, वहीं दूसरे नंबर पर गोल्डी बरार है. गोल्डी कनाडा में रहता है, और वहीं से इस गैंग को चलाता है.

Latest News
लॉरेंस बिश्नोई के बाद कौन है उसका नंबर 2?  जो कनाडा से चलाता है अपना गैंग

laurence bishnoi and goldie brar

Add DNA as a Preferred Source

मुंबई बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद एक बार फिर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग सुर्खियों में है. इससे पहले सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद इस गैंग का नाम सुर्खियों में आया था. इस गैंग के सरगना लॉरेंस बिश्नोई लगातार ट्रेंड कर रहे हैं. लॉरेंस इस समय अहमदाबाद में मौजूद साबरमती जेल में बंद है. सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि जेल में बंद रहते ही लॉरेंस ने अपने गैंग के सदस्यों की संख्या बढ़ा दी है. एक वक्त जहां इसल गैंग में 30 से 40 गुर्गे हुआ करते थे, वहीं इस समय इनकी संख्या हजार के आस-पास पहुंच गई है. ये गैंग केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ऑपरेट करता है. इस गैंग की बात करें तो लॉरेंस बिश्नोई इसके सरगना हैं, वहीं दूसरे नंबर पर गोल्डी बरार है. गोल्डी कनाडा में रहता है, और वहीं से इस गैंग को चलाता है.


ये भी पढ़ें-UP News: पिता नहीं बन पाने पर किया नवजात को अगवा, पुलिस ने दबोचा


कौन हैं गोल्डी बरार
गोल्डी बरार का रोल इस गैंग में बेहद खास है. वो बड़ी घटनाओं को वहीं से अंजाम देता है. साथ ही वो सोशम मीडिया के माध्यम से इसकी जिम्मेदारियां उठाता है. साथ ही इंटरनेशनल लेवल पर वसूली और फिरौती जैसी घटनाओं को संभालता है. साथ ही वो अपने गैंग में बड़ी संख्या में लोगों की हायरिंग भी करता है. माना जाता है भारत में इस गैंग के द्वारा हुए बड़े अपराधिक गतिविधियों में लॉरेंस के साथ ही गोल्डी का भी दिमाग रहता है. गोल्डी मूल रूप से पंजाब का रहनेवाला है. वो अपने गैंग को चलाने के लिए आधुनिक गैजेट्स का भी भरपूर प्रयोग करता है.

लॉरेंस और गोल्डी की जोड़ी चलाती है गैंग
भारत की बात करें तो बिश्नोई गैंग के पास 700 से ज्यादा शूटर्स मौजूद हैं. इनमें से ज्यादातर लोगों के गोल्डी बरार मैनेज करता है. इस गैंग में इन दोनों की जोड़ी मिलकर सारी घटनाओं को अंजाम देती है. जानकारों का कहना है कि दोनों ही मिलकर प्लान बनाते हैं, और अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement