Advertisement

कौन हैं हीरा कारोबारी हर्ष मेहता? जिन्हें डेट कर रही हैं मलाइका अरोड़ा, अब खुला ये बड़ा राज

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ अपने से 19 साल छोटे हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं. इससे पहले वह अर्जुन कूपर को डेट कर रही था. 2017 में उनका अरबाज खान से साथ तलाक हो गया था.

कौन हैं हीरा कारोबारी हर्ष मेहता? जिन्हें डेट कर रही हैं मलाइका अरोड़ा, अब खुला ये बड़ा राज

मलाइका अरोड़ा  (इमेज क्रेडिट- फेसबुक)

Add DNA as a Preferred Source
  • मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी डेट के कारण चर्चा में हैं
  • वह अपनी उम्र से 19 साल छोटे हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं
  • दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी 
  • अब इस मामले में एक नई बात सामने आई है

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है. इन दिनों वह अपनी लव लाइफ को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. वह अपनी उम्र से 19 साल छोटे हर्ष महेता को डेट कर रही हैं. मलाइका की उम्र करीब 52 वर्ष है. वहीं हर्ष 33 साल के हैं. दोनों के डेटिंग की चर्चा बॉलीवुड ही नहीं देश भर में हो रही है. वहीं दोनों की लव लाइफ को लेकर एक नई बात भी सामने आई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि हर्ष मेहता कौन हैं, जो 52 साल की मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं. 

19 साल छोटे हर्ष को क्यों डेट कर रही हैं मलाइका?

हर्ष मेहता से पहले मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही था. वह भी उम्र में उनसे छोटे थे. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मलाइका अरोड़ा को उनकी उम्र का उस तरह का कोई नहीं मिल रहा है, जैसा वह चाह रही है. इसलिए वह अपनी उम्र से छोटे लड़कों को डेट करती हैं.

कौन हैं हर्ष मेहता?   

हर्ष मेहता एक बिजनेसमैन हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 33 साल के हैं और मुंबई के एक अमीर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखते हैं. बताया जाता है कि उनका  मुंबई में हीरों का बड़ा कारोबार है.वह सैंकस मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं. उनकी नेटवर्थ कितनी है इसकी आधिकाारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. 


अर्जुन कपूर से कब हुआ था ब्रेकअप?

रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और दोनों साल 2024 में अलग हो गए थे. दोनों अक्सर इवेंट्स और छुट्टियों पर साथ देखे जाते थे, लेकिन अपने अलग होने के बारे में उन्होंने कोई बात नहीं की. इससे पहले, मलाइका की शादी अरबाज खान से 1998 में हुई थी और दोनों 2017 में अलग हो गए थे. उनका एक बेटा है, अरहान खान. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका अरोड़ा ने किसी नए रिश्ते की पुष्टि नहीं की है और हर्ष मेहता भी इस बारे में चुप हैं.

कितनी है मलाइका अरोड़ा की नेटवर्थ?

मलाइका अरोड़ा की नेटवर्थ करीब 100 करोड़ रुपए हैं.  वह टीवी रियलटी शो में जज बनने के लिए हर एपिसोड का करीब 6 से 8 लाख रुपए फीस लेती हैं. वहीं फिल्मों में आइटम सांग के लिए वह करीब 90 लाख रुपए लेती हैं.  इसके अलावा वह विज्ञापनों से भी अच्छी कमाई करती हैं.  

सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी फोटो

पिछले साल मलाइका और हर्ष की एक साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें दोनों साथ नजर आए थे. तब से दोनों के डेटिंग को लेकर चर्चाएं हो रही हैं. मलाइका को बॉलीवुड में फिटनेस को लेकर भी जाना जाता है.

ये भी पढ़ें - आज का मौसम, 7 अगस्त: दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मेरठ.. आज कहां-कहां होगी बारिश?

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement