Advertisement

धनकुबेर है छत्तीसगढ़ का साहू परिवार, सड़क से संसद तक धाक, यूं ही नहीं बरस रहे नोट

Who is Dheeraj Prasad Sahu: धीरज साहू के ओडिशा और झारखंड के उनके देशी शराब कारोबार के कई परिसरों पर इनकम टैक्स ने छापेमारी की है. आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है.

धनकुबेर है छत्तीसगढ़ का साहू परिवार, सड़क से संसद तक धाक, यूं ही नहीं बरस रहे नोट

Who is Dheeraj Prasad Sahu

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से 290 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश मिला है. धीरज साहू के ठिकानों से जब्त पैसों की गिनती चौथे दिन भी जारी है. अनुमान लगाया जा रहा है कि छापेमारी में कुल रकम का आंकड़ा 500 करोड़ के ऊपर भी जा सकता है. इसके अलावा बड़ी मात्रा में ज्वेलरी भी बरामद हुई है. ये देशभर में किसी एक ऑपरेशन में जब्त किए गए सबसे ज्यादा कैश है. आइए आपको बताते हैं कि धीरज प्रसाद साहू कौन हैं. 

झारखंड कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी जारी है. पैसों की गिनती के लिए पहले 40 छोटी-बड़ी मशीन लगाई गई थीं लेकिन धनराशि इतनी ज्यादा है कि नोट गिनती के लिए और मशीनें मंगवाई गई हैं.  इनकम टैक्स की टीम ने ओडिशा में रहने वाले शराब भट्टी के मैनेजर बंटी के आवास पर तलाशी की. वहां पर 19 बक्सों में रखे करोड़ों रुपये बरामद किए गए. 

इसे भी पढ़ें- वसुंधरा मुश्किल कर रहीं राजस्थान में BJP की राह, क्यों टली विधायक दल की बैठक

कौन हैं धीरज साहू?

धीरज प्रसाद साहू का जन्म नवंबर 1955 को हुआ था और उनका परिवार रसूखदार है. धीरज साहू के पिता का नाम राय साहब बलदेव साहू है और उनकी मां का नाम सुशीला देवी है. इनके पिता भी कांग्रेस से जुड़े हुए थे. इनका परिवार राजनीति में अच्छा-खासा रसूख रखते थे. बताया जाता है कि चुनाव प्रचार के दौरान देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी इनके यहां आकर रुकती थीं. इतना ही नहीं देश के पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद भी धीरज साहू के घर आ चुके हैं. धीरज प्रसाद साहू के भाई शिव प्रसाद साहू के जमाने में सांसद विधायक के चुनाव के लिए कांग्रेस टिकट देने से पहले इनसे बात करती थी. 

ये भी पढ़ें: डगमगाया भरोसा, 4 राज्यों में हार, फिर भी बैठक के लिए तैयार 'इंडिया' गठबंधन

ये है धीरज प्रसाद साहू का पुश्तैनी मकान

धीरज प्रसाद साहू के पुश्तैनी मकान को लोग उस इलाके का 'व्हाइट हाउस' कहते हैं. ये घर कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है. इस मकान में  घर कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है. उनके यहां फिल्म स्टार्स और क्रिकेटर्स भी यहां आते रहते हैं. धीरज प्रसाद साहू ने अपने फेसबुक अकाउंट पर महेंद्र सिंह धोनी और एक्ट्रेस भाग्य श्री के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं. खबरों की मानें तो 1947 में भारत की आजादी के बाद धीरज साहू पिता बलदेव साहू ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए 47 लाख रुपए और 47 किलो सोना दान में दे दिया था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement