Advertisement

कौन हैं CA नरपत डुकिया? जिन्हें बनाया गया राम मंदिर संचालन-प्रबंधन का प्रमुख, करेंगे ये काम

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर के ऑपरेशन और मैनेजमेंट यूनिट का हेड सीए नरपत डुकिया को बनाया गया है. वह मंदिर में सीए के रूप में जुड़े थे. आइए जानते हैं कि उनका काम क्या होगा और वह किन-किन जिम्मेदारियों को संभालेंगे.

कौन हैं CA नरपत डुकिया? जिन्हें बनाया गया राम मंदिर संचालन-प्रबंधन का प्रमुख, करेंगे ये काम

अयोध्या राम मंदिर (इमेज क्रेडिट- AI)

Add DNA as a Preferred Source
  • सीए नरपत डुकिया को राम मंदिर संचालन-प्रबंधन का प्रमुख बनाया गया है
  • वह संचालन-प्रबंधन के साथ-साथ धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे 
  • वहीं आचार्य इंद्रदेव मिश्र को सीए नरपत का सहायक नियुक्त किया गया है
  • मंदिर ट्रस्ट सीईओ पद के लिए आज इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी मामले के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से लगातार बदलाव किए जा रहे हैं. इसी क्रम में ट्रस्ट ने मंदिर के मैनेजमेंट और कामकाज प्रक्रिया में भी बड़े प्रशासनिक बदलाव किए हैं.  ट्रस्ट पारदर्शिता और कुशलता सुनिश्चित करने के लिए अपनी लीडरशिप को नए सिरे से व्यवस्थित कर रहा है. नए बदलावों के तहत सीए नरपत डुकिया को मंदिर के ऑपरेशन और मैनेजमेंट यूनिट का हेड नियुक्त किया है. आइए जानते हैं कि सीए नरपत डुकिया कौन हैं और उनका काम क्या होगा. 

क्या होगा नरपत डुकिया का काम?

CA नरपत डुकिया की नियुक्ति का औपचारिक आदेश श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन की ओर से जारी किया गया. ट्रस्ट द्वारा 8 अगस्त को जारी एक पत्र के अनुसार, डुकिया अब मंदिर की गतिविधियों के समग्र समन्वय और प्रबंधन के लिए जिम्मेदार इकाई का नेतृत्व करेंगे. नरपत डुकिया डॉ. कृष्ण मोहन के करीबी सहयोगी माने जाते हैं. वह मंदिर के ऑपरेशन और मैनेजमेंट यूनिट हेड की जिम्मेदारी संभालेंगे. 

डुकिया मंदिर के सभी प्रशासनिक इंतजामों में तालमेल बिठाने और अलग-अलग विभागों के बीच आपसी सहयोग बनाए रखने का काम करेंगे. उनकी भूमिका में मौजूदा सिस्टम की निगरानी करना और यह सुनिश्चित करना शामिल है कि ट्रस्ट के निर्देशों का बिना किसी देरी के पालन हो.

धार्मिक कार्यों की भी संभालेंगे जिम्मेदारी 

इसके अलावा वह मंदिर से जुड़े धार्मिक कामों को भी जिम्मेदारी संभालेंगे, जिसमें रोजाना की पूजा, यज्ञ और वैदिक अनुष्ठान शामिल हैं. धार्मिक समिति के निर्देशों के अनुसार अलग-अलग त्योहारों और कार्यक्रमों का आयोजन करने की जिम्मेदारी उनके पास होगी. 

कौन हैं सीए नरपत डुकिया?

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सीए नरपत डुकिया दिल्ली के रहने वाले है. उनके पास द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से बिजनेस/कॉमर्स में चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री है. ऑडिटिंग, अकाउंटिंग, कम्युनिकेशन, कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट सेक्टर के वह एक्सपर्ट माने जाते हैं.  

कब जुड़े थे राम मंदिर ट्रस्ट से?

उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार वह मार्च 2023 से मंदिर के चार्टर्ड अकाउंटेंट  के रूप में जुड़े थे. उन्होंने MGSU बीकानेर से मास्टर ऑफ कॉमर्स, अकाउंटिंग और बिजनेस/मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है.  गवर्नमेंट GHS कॉलेज सुजानगढ़ से उन्होंने बैचलर ऑफ कॉमर्स की पढ़ाई की है. 

डुकिया की नियुक्ति के अलावा, ट्रस्ट ने आचार्य इंद्रदेव मिश्र को भी उनका सहायक नियुक्त किया है. आचार्य इंद्रदेव मिश्र, जो वर्तमान में अयोध्या में राम वेद विद्यालय के प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें मैनेजमेंट यूनिट का सहयोग करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. इस भूमिका में उनका कार्यकाल दिसंबर 2026 तक रहेगा. डुकिया और मिश्र मिलकर मंदिर के दैनिक कामकाज की देखरेख करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि ट्रस्ट द्वारा लिए गए निर्णय सभी स्तरों पर प्रभावी ढंग से लागू हों.

CEO पद का इंटरव्यू आज

अयोध्या राम मंदिर सीईओ पद के लिए आज इंटरव्यू होगा. 5200 आवेदकों  में से मजह 18 को इंटरव्यू के लिए शार्टलिस्ट किया गया है.  इंटरव्यू में शामिल कैंडिडेट्स में ट्रस्ट द्वारा अंतिम निर्णय लेने के लिए तीन नामों को चुन जाएगा और इन्हीं तीन में से किसी एक को राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ चुना जाएगा. 

ये भी पढ़ें - अमेरिकी राष्ट्रपति को किसका डर... ट्रक में छिपे, सीक्रेट फ्लाइट पकड़कर तुर्किए से क्यों भागे थे ट्रंप? अब हुआ ये बड़ा खुलासा

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement