Advertisement

Rajasthan: कौन हैं ASP मुकेश सांखला? जिन पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, पहले भी रहे हैं सुर्खियों में

Rajasthan News: राजस्थान में ASP मुकेश सांखला पर एक LLB छात्रा ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. जिसके बाद से इस खबर ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है. युवती का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है.

Latest News
Rajasthan: कौन हैं ASP मुकेश सांखला? जिन पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, पहले भी रहे हैं सुर्खियों में

ASP Mukesh Sankhla

Add DNA as a Preferred Source

राजस्थान पुलिस के एडिशनल एसपी मुकेश सांखला एक बार फिर विवादों में हैं. कानून की पढ़ाई कर रही एक युवती ने उन पर दोस्ती का नाटक कर निजी संबंध बनाने का दबाव डालने, मना करने पर झूठे केस में फंसाने और मानसिक प्रताड़ना देने के गंभीर आरोप लगाए हैं. सोशल मीडिया पर पीड़िता का वीडियो वायरल हो चुका है, जिससे यह मामला पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया है.

पीड़िता के पास शोषण के पर्याप्त सबूत

पीड़िता ने रोते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला है, जिसमें उसने बताया कि कैसे सांखला ने उसका मानसिक और सामाजिक शोषण किया. पीड़िता के अनुसार, उसे बदनाम करने के लिए झूठे पुलिस लेटर भेजे गए, उसका मोबाइल नंबर बंद करवा दिया गया और फर्जी FIR भी दर्ज करवाई गई. पीड़िता ने महिला आयोग और उदयपुर एसपी से शिकायत की, लेकिन उसके बाद भी कार्रवाई न होते देख सोशल मीडिया का सहारा लिया.  युवती ने दावा किया है कि उसके पास इस शोषण के पर्याप्त सबूत हैं, जिसमें कॉल रिकॉर्डिंग, डॉक्युमेंट्स और वॉट्सऐप चैट्स भी शामिल है.  


यह भी पढ़ें: मिलिए लखनऊ की जूडो खिलाड़ी वर्षा वर्मा से जो लावारिस शवों का करती हैं नि:शुल्क अंतिम संस्कार


सोशल मीडिया पर न्याय की मांग 

वहीं ASP मुकेश सांखला ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए इसे एक ‘राजनीतिक साजिश’ बताया है. उनका कहना है कि पीड़िता और उसका साथी एक अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी गिरोह से जुड़े हुए हैं और उन पर पहले से कई केस दर्ज हैं. अब सोशल मीडिया पर उनके लिए #JusticeForKamakhshi ट्रेंड कर रहा है और लोग सवाल कर रहे हैं कि इतने गंभीर आरोपों के बाद भी ASP पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या पीड़िता को सुरक्षा मिलेगी?

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement