Advertisement

UP: कौन हैं ACP मोहसिन खान? शादी का झांसा, फिर रेप..., जानिए आरोपी के पीछे की पूरी कहानी

कानपुर के ACP मोहसिन खान रेप के आरोप में बुरे फंसते हुए नजर आ रहे हैं, उनके खिलाफ एसआईटी की एक टीम गठित की गई है. इस जांच टीम को एक महिला अधिकारी लीड करेंगी.

Latest News
UP: कौन हैं ACP मोहसिन खान?  शादी का झांसा, फिर रेप..., जानिए आरोपी के पीछे की पूरी कहानी

kanpur acp rape case

Add DNA as a Preferred Source

कानपुर के ACP मोहसिन खान पर आईआईटी कानपुर की पीएचडी छात्रा ने रेप का आरोप लगाया है. छात्रा द्वारा आरोप लगाया गया कि पहले ACP मोहसिन खान उसके साथ प्यार का झूठा नाटक किया और शादी का झांसा देकर अवैध संबंध भी बनाए और बाद में अपने वादे से मुकर गए. ACP मोहसिन खान पर कल्याणपुर थाने में गुरुवार को केस दर्ज कराया गया है.

कौन है  ACP मोहसिन खान?
एसीपी मोहसिन खान कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात थे. मोहसिन खान पुलिस कमिश्नरेट से स्पेशल परमिशन लेकर आईआईटी कानपुर से पीएचडी कर रहे थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात 26 वर्षीय छात्रा से हुई, जो आईटी कानपुर से पीएचडी कर रही थी. लड़की को मोहसिन खान से खुद को अविवाहित बताया था. मोहसिन खान शादीशुदा है और उनका एक बच्चा भी है. 


यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने बेचा अपना घर, इस फेमस एक्टर ने 500 करोड़ देकर किया अपने नाम


2013 बैच के पीपीएस अफसर
मो. मोहसिन खान 2013 बैच के पीपीएस अफसर हैं. वह मूलरूप से लखनऊ के रहने वाले हैं. 12 दिसंबर 2023 से वह कानपुर में तैनात थे. इस मामले मे ताजा अपडेट ये है कि शिकायत दर्ज होने के बाद  ACP मोहसिन खान  चार्ज से भी हटा दिया गया है. इस केस की जांच के लिए एक SIT बनाई गई है. एसआईटी की इस टीम को एक महिला अधिकारी लीड कर रही है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement