Advertisement

Bhagwant Mann Marriage: कौन हैं डॉ. गुरप्रीत कौर, कल होगी पंजाब के सीएम भगवंत मान से शादी, जानें पूरी डिटेल

Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल शादी करने वाले हैं. इस शादी में अरविंद केजरीवाल भी सपरिवार शामिल होंगे.

Bhagwant Mann Marriage: कौन हैं डॉ. गुरप्रीत कौर, कल होगी पंजाब के सीएम भगवंत मान से शादी, जानें पूरी डिटेल

Gurpreet Kaur

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पंजाब से एक बड़ी खबर आ रही है. पंजाब के सीएम भगवंत मान दूसरी शादी करने वाले हैं. यह शादी कल चंडीगढ़ में होगी. इस शादी में अरविंद केजरीवाल भी सपरिवार शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि यह शादी काफी करीबी लोगों की मौजूदगी में होगी. यह भी कहा जा रहा है कि इस शादी का पूरा खर्चा सीएम भगवंत मान खुद उठाने वाले हैं. इसमें सरकारी खाते से राशि नहीं ली जाएगी. 

मां और बहन ने पसंद की है लड़की
जानकारी के मुताबिक 48 वर्षीय भगवंत मान की मां हरपाल की ख्वाहिश थी की मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसाएं. सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन ने ख़ुद लड़की चुनी है.चंडीगढ़ के सेक्टर-8 के गुरुद्वारे में यह शादी होगी. उनकी होने वाली दूसरी पत्नी का नाम है डॉ. गुरप्रीत कौर. गुरप्रीत कौर 32 साल की हैं. वह राजपुरा की रहने वाली हैं. 

ये भी पढ़ें- Bhagwant Mann Marriage: शादी में किस रंग की पगड़ी पहनेंगे भगवंत मान ?

कौन हैं डॉ. गुरप्रीत कौर

  • रिपोर्ट्स की मानें तो डॉ. गुरप्रीत के परिवार में तीन बहनें हैं.  मार्च में वह सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुई थीं.
  • 2013 में उन्होंने मौलाना मेडिकल कॉलेज, अंबाला में दाखिला लिया था.
  • 2017 में यहां से मेडिकल की पढ़ाई पूरी की.
  • 2019 में वह भगवंत मान से मिली थीं.
  • 2019 के चुनाव में उन्होंने भगवंत मान को समर्थन भी दिया था.


ये भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा में Agnipath Scheme के खिलाफ प्रस्ताव पारित, CM भगवंत मान ने कही ये बात

6 साल पहले हुआ था तलाक
6 साल पहले सन् 2016 में भगवंत मान का तलाक हो गया था. उनकी पहली पत्नी का नाम इंद्रप्रीत कौर है. उनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने हमेशा ही भगवंत मान के करियर और जिंदगी में उनका साथ दिया. वह खुद कभी राजनीति में नहीं आईं, लेकिन उन्होंने हमेशा भगवंत मान की राजनीतिक पारी में उनका काफी सहयोग किया. उनके दो बच्चे भी हैं. वे अमेरिका में रहते हैं. मान के चुनाव जीतने के बाद दोनों बच्चे मान के शपथ ग्रहण समारोह में उनसे मिलने भी आए थे. मार्च महीने में सीएम बन

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement