भारत
Bharat Bandh on 9 July: इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल से देशभर के बैंक, स्कूल-कॉलेज, आर्थिक और कई प्रमुख संस्थानों और सेवाओं पर असर पड़ सकता है.
ट्रेड यूनियनों ने 9 जुलाई को भारत बंद का आह्वान किया है. इसमें देशभर में 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और मजदूर हिस्सा लेंगे. केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संगठन ने बंद बुलाया है. इस बंद को कुछ राजनीतिक दलों ने भी समर्थन दिया है.
ट्रेड यूनियनों के इस बंद के समर्थन में वापपंथी दलों ने बुधवार को सड़क पर उतरने का फैसला लिया है. CPI नेता सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर, किसान और जन विरोधी नीतियों का विरोध करने लिए हम भी भारत बंद का समर्थन करेंगे. इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल, सीपीआई, CPI(M) और कांग्रेस पार्टी की बात कही है.
पटना में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि इंडिया गठबंधन इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करता है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को पटना में सुबह साढ़े 9 बजे इनकम टैक्स गोलंबर से वीरचंद पटेल पथ, शहीद स्मारक होते हुए चुनाव आयोग के कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे. इस दौरान राजद के तेजस्वी यादव समेत अन्य महागठबंधन के नेता मौजूद रहेंगे.
यह भी पढ़ें- Bharat Bandh on 9 July: स्कूल-कॉलेज, बैंक बंद रहेंगे या खुलेंगे? कल होने वाले भारत बंद को लेकर जान लें
इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल से देशभर के बैंक, स्कूल-कॉलेज, आर्थिक और कई प्रमुख संस्थानों और सेवाओं पर असर पड़ सकता है. ट्रेड यूनियनों का कहना है कि पिछले 10 सालों से सरकार ने वार्षिक श्रम सम्मेलन का आयोजन नहीं किया है. साथ ही लगाता ऐसे फैसले लिए जो किसान और मजूदरों के खिलाफ हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.